रफ्तार का नया सौदागर, 150 की स्पीड से गेंदबाजी, जानिए कौन हैं GT के लिए IPL डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा

अशोक ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और आईपीएल तक का सफर तय किया. वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं

Apr 1, 2026 - 17:44
 0  0
रफ्तार का नया सौदागर, 150 की स्पीड से गेंदबाजी, जानिए कौन हैं GT के लिए IPL डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया. गुजरात टाइटंस ने उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. ‘रफ्तार सिंह' के नाम से पहचान बनाने वाले अशोक 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तेज गेंदबाजी से खासा प्रभाव छोड़ा था.

17 जून 2002 को जन्मे अशोक जयपुर के पास रामपुरा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता नाथूलाल किसान हैं और मां गृहिणी हैं. परिवार की इच्छा थी कि अशोक पढ़ाई करके सरकारी नौकरी करें, लेकिन उनके बड़े भाई अक्षय ने उनकी प्रतिभा को पहचाना. उन्होंने खुद क्रिकेट छोड़ दिया ताकि अशोक अपने सपने को पूरा कर सकें.

बाद में अशोक के पिता ने जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी में उनका दाखिला कराया. रोज लंबी दूरी तय करने के बाद वह एकेडमी के हॉस्टल में रहने लगे. कोरोना काल के दौरान उनके कोच विवेक यादव का निधन हो गया, जिससे उन्हें गहरा झटका लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ते रहे.

अशोक ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और आईपीएल तक का सफर तय किया. वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं. आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया

उनके घरेलू रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 4 प्रथम श्रेणी मैचों में 14 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में 7 मैचों में 13 विकेट और टी20 प्रारूप में 10 मैचों में 22 विकेट उनके नाम हैं.

साभार