आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, टॉप 5 के 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए
आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि टॉप 5 में से 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए हैं। ट्रेविस हेड काफी वक्त से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे, जो अब वहां से हट गए हैं। उनकी जगह अब हैरी ब्रूक पहले नंंबर पर पहुंच गए हैं। चलिए देखते हैं कि इस वक्त आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग अब 852 की चल रही है। वे बीच एक और दफा पहले नंबर पहुंचे थे, लेकिन फिर उन्हें नीचे आना पड़ा था। अब उन्होंने दूसरे नंबर के बल्लेबाज से अच्छी लीड बना रखी है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्हें भी इस बार रैंकिंग में दो स्थानों का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग 840 की चल रही है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद रूट को फिर से कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में वे टीम की कमान संभाल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें भी इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। इस वक्त बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसमें स्मिथ खेल रहे हैं। हालांकि सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उनकी रेटिंग 833 की है।
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अब सीधे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। वे पहले नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्हें तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। उनका बल्ला इस वक्त खामोश है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनकी रेटिंग घटकर 819 की रह गई है।
साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा का नंबर 5 पर कब्जा बरकरार है। उनकी रेटिंग 775 की है। यानी टॉप 5 में चार बल्लेबाजों की रैंकिंग बदली है। आने वाले दिनों में इसमें और भी उथल पुथल होती हुई नजर आएगी।
साभार