इस गणतंत्र दिवस भोपाल में नहीं बल्कि यहां तिरंगा फहराएंगे CM मोहन यादव, जानें कौन रहेगा कहां

इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तिरंगा फहराएंगे. CM मोहन यादव समेत राज्य के मंत्रियों को भी जिले आवंटित कर दिए गए हैं. जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा

Jan 18, 2024 - 16:58
 0  14
इस गणतंत्र दिवस भोपाल में नहीं बल्कि यहां तिरंगा फहराएंगे CM मोहन यादव, जानें कौन रहेगा कहां

इस साल 26 जनवरी को देश का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में राज्य की राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल तिरंगा फहराएंगे. वहीं, CM मोहन यादव उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. प्रदेश के सभी जिलों में कौन से मंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे ये लिस्ट भी जारी हो गई है. कई जिलों में कलेक्टर धव्ज फहराएंगे. जानिए कौन से मंत्री कहां रहेंगे- 

जानें गणतंत्र दिवस पर कौन कहां फहराएगा तिरंगा

- भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल 

- उज्जैन में तिरंगा फहराएंगे CM डॉ. मोहन यादव

- मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर फहराएंगे तिरंगा

- मंदसौर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

- रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

- खंडवा में जनजातिय मंत्री विजय शाह

- इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 

- नरसिंहपुर में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 

- जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

- सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

- नर्मदापुरम में उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

- मंडला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके

- देवास में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट

- सागर में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

- दमोह में पशुपालन मंत्री लखन पटेल

- श्योपुर में मंत्री एंदल सिंह कंसाना

- झाबुआ में मंत्री निर्मला भूरिया

- विदिशा में मंत्री विश्वास सारंग

- ग्वालियर में नारायण सिंह कुशवाह

- अलीराजपुर में नागर सिंह चौहान

- गुना में प्रद्युम्न सिंह तोमर

- भिंड में राकेश शुक्ला

- रतलाम में चेतन्य कश्यप

- शाजापुर में इंदर सिंह परमार 

- हरदा में कृष्णा गौर

- छिंदवाड़ा में धर्मेंद्र सिंह लोधी

- अनूपपुर में दिलीप जायसवाल

- राजगढ़ में गौतम टेटवाल

- बैतूल में नारायाण सिंह पंवार

- रायसेन में नरेंद्र पटेल

- सतना में प्रतिमा बागरी

- छतरपुर में दिलीप अहिरवार

  • सिंगरौली में राधा सिंह
  • कलेक्टर भी फहराएंगे ध्वज
  • इन सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी मंत्री मौकै पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे. वहीं, मंत्रियों को जिला आवंटन के बाद बाकी के बचे हुए जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे.
  • साभार