एक यात्रा समाप्त; दूसरी का ऐलान, 2025 में वृंदावन से यहां तक पदयात्रा निकालेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से सनातन पदयात्रा लेकर निकले थे, इस यात्रा का आज ओरछा में समापन है, समापन के अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से सनातन पदयात्रा लेकर निकले थे, यह यात्रा ओरछा नगरी में आज खत्म होनी है. इसी बीच ओरछा में धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि साल 2025 में फिर पदयात्रा निकालेंगे, ये यात्रा वृंदावन से लेकर दिल्ली तक होगी. बाबा की पदयात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे.
मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए 147.66 करोड़
मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए साय सरकार को 147.66 करोड रुपए का फंड जारी कर दिया है. लंबे वक्त से छत्तीसगढ़ इस फंड के इंतजार में बैठा था. छत्तीसगढ़ को यह फंड स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत मिला है, जिसके तहत 95.79 करोड़ रूपए की लागत रायपुर के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा, साथ ही माना तूता में ही 51.87 करोड़ रूपए की लागत जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर को भी बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ में होगी फिल्मों की शूटिंग
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी का निर्माण यहां संभावनाओं के द्वार खोलेगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कई बॉलीवुड और बेव सीरीज की शूटिंग हो चुकी है, यहां की लोकेशन फिल्म निर्माताओं को पसंद आती है, ऐसे में फिल्म सिटी का निर्माण होने से राज्य के लोगों को रोजगार भी मिलेगा, जबकि यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए भी रास्ता और आसान होगा.
फिल्म निर्माता निर्देशकों ने भी इस पहल को छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा बताते हुए स्वागत किया है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में ही फिल्म सिटी का निर्माण होने से मेकिंग में बहुत मदद मिलेगी. क्योंकि अभी भी फिल्मों की शूटिंग के लिए बड़ा घर, थाना, अस्पताल, बड़ा ऑफिस जैसी इमारतों को देखने के लिए जरूरत पड़ती है. लेकिन अब इन सब का रास्ता साफ हो जाएगा. खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ प्राकृति से भरा पूरा राज्य है, जहां जंगल से लेकर पहाड़ तक सबकुछ मौजूद है. इसलिए यहां फिल्म सिटी का निर्माण उपयोगी साबित होगा.
साभार