एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उप चुनाव का शेड्डयूल जारी, जनवरी में इस दिन होगा मतदान

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उप चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. प्रदेश में 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव होने है.

Dec 8, 2023 - 16:26
 0  28
एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उप चुनाव का शेड्डयूल जारी, जनवरी में इस दिन होगा मतदान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के बाद नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. प्रदेश में 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव होने है. मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर तक नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे. प्रत्याशी 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नामंकन फॉर्म ले सकेंगे.

इस दिन होगा मतदान

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय और पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 5 जनवरी 2024 को होगा. जिसके लिए प्रशासन तैयारी कर रही है. पंचायतों में मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक और नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा. प्रत्याशी 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नामंकन फॉर्म ले सकेंगे. वहीं नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 दिसंबर को होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर है. साथ ही 26 दिसंबर को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा. 

परिणाम 9 जनवरी को

प्रदेश में 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव होगा. इसी तरह विभिन्न नगरीय निकायों में 21 पार्षद पद के लिये उप चुनाव होना है. पंचायत उप चुनाव में पंचायत पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही होगी. नगरीय निकायों के वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे शुरू होगी. वहीं पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी.सरपंच और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव परिणाम 9 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

साभार