कब और कहां होगी BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग, नए अध्यक्ष पर लगेगी मुहर; जानिए कौन हैं दावेदार
बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग से पहले 20 सितंबर को दिल्ली में एक अहम बैठक होगी. उम्मीद है कि इसमें साफ हो जाएगा कि बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा. लेकिन इसपर मुहर एजीएम में ही लगेगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अगला अध्यक्ष कौन होगा? ये सवाल एक बार फिर चर्चा में इसलिए है क्योंकि बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग (BCCI AGM 2025) से पहले दिल्ली में एक अहम बैठक होनी है. उम्मीद है कि इसमें साफ हो जाएगा कि बीसीसीआई के प्रेजिडेंट पद की जिम्मेदारी कौन संभालेगा.
एनुअल जनरल मीटिंग से पहले दिल्ली में शनिवार, 20 सितंबर को अहम बैठक होनी है. ये बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होगी. बेशक उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें बीसीसीआई के अगले प्रेजिडेंट के नाम का फैसला लिया जाएगा लेकिन आधिकारिक तौर पर एजीएम मीटिंग में ही अंतिम निर्णय होगा. एजीएम मीटिंग में नए चयनकर्ता भी तय होंगे.
बता दें कि रॉजर बिन्नी के कार्यकाल खत्म होने के बाद ये पद खाली है. बिन्नी की आयु 70 साल पूरी होने के कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. बिन्नी अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई प्रेजिडेंट बने थे. बीसीसीआई के संविधान में अध्यक्ष की अधिकतम आयु 70 वर्ष तय है.
कब होगी BCCI AGM मीटिंग?
बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग रविवार, 28 सितंबर को होगी.
कहां होगी BCCI की AGM मीटिंग?
बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में होगी.
AGM में नए चयनकर्ता भी होंगे तय
बीसीसीआई ने नेशनल सिलेक्टर्स के लिए भी इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंटरव्यू क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ले रहे हैं. इस प्रक्रिया से 7 नए चयनकर्ता चुने जाएंगे. अजित अगरकर की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति में 2, महिला समिति में 4 और जूनियर समिति में 1 नए चयनकर्ता का कार्यकाल 28 सितंबर को एनुअल जनरल मीटिंग के बाद शुरू होगा.
बीसीसीआई अध्यक्ष के दावेदार
पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी चर्चा में है. उनके आलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट और पूर्व विकेट कीपर किरण मोरे का नाम भी चर्चा में है.
बीसीसीआई अध्यक्ष लिस्ट
आर. ई. ग्रांट गोवन- 1928-1933
सिकंदर हयात खान- 1933-1935
नवाब हमीदुल्लाह खान- 1935-1937
महाराजा के. एस. दिग्विजय सिंह- 1937-1938
पी. सुब्बारायन- 1938-1946
एंथनी एस. डी मेलो- 1946-1951
जे. सी. मुखर्जी- 1951-1954
विजयनगरम के महाराज कुमार- 1954-1956
सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया- 1956-1958
आर. के. पटेल- 1958-1960
एम. ए. चिदंबरम- 1960-1963
महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़- 1963-1966
जेड आर. ईरानी- 1966-1969
एन. घोष- 1969-1972
पी. एम. रुंगटा- 1972-1975
रामप्रकाश मेहरा- 1975-1977
एम. चिन्नास्वामी- 1977-1980
एस. के. वानखेड़े- 1980-1982
एन. के. पी. साल्वे- 1982-1985
एस. श्रीरामन- 1985-1988
बी. एन. दत्त- 1988-1990
माधवराव सिंधिया- 1990-1993
आई. एस. बिंद्रा- 1993-1996
राज सिंह डूंगरपुर- 1996-1999
ए. सी. मुथैया- 1999-2001
जगमोहन डालमिया- 2001-2004
रणबीर सिंह महेंद्र- 2004-2005
शरद पवार- 2005-2008
शशांक मनोहर- 2008-2011
एन. श्रीनिवासन- 2011-2013
जगमोहन डालमिया- 2013-2013
एन. श्रीनिवासन- 2013-2014
शिवलाल यादव- 2014-2014
सुनील गावस्कर- 2014-2014
जगमोहन डालमिया- 2015-2015
शशांक मनोहर- 2015-2016
अनुराग ठाकुर- 2016-2017
सी. के. खन्ना- 2017-2019
सौरव गांगुली- 2019-2022
रोजर बिन्नी- 2022-2025
साभार