कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुस्लिम लीग मसरत आलम ग्रुप पर लगा बैन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र ने बुधवार को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया है.
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को बुधवार को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मसरत आलम भट की अध्यक्षता वाली एमएलजेके-एमए अपने भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जानी जाती है.' इसमें यह भी कहा गया कि गुट का उद्देश्य 'भारत से जम्मू-कश्मीर की आजादी हासिल करना' और 'पाकिस्तान के साथ इसके विलय को साकार करना, जम्मू-कश्मीर में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना था.'
जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को यूएपीए के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है. यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और भड़काते हैं. कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का संदेश स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून का सामना करना पड़ेगा
साभार