कितना नीचे गिरोगे, असेंबली में कर रहे मां- बहनों का अपमान', नीतीश पर जमकर भड़के पीएम मोदी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ओर से असेंबली में सेक्स एजुकेशन के नाम पर दिया गया विवादित बयान तूल पकड़ रहा है. पीएम मोदी ने नीतीश के बयान की निंदा करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया.

Nov 8, 2023 - 16:07
 0  17
कितना नीचे गिरोगे, असेंबली में कर रहे मां- बहनों का अपमान', नीतीश पर जमकर भड़के पीएम मोदी

सेक्स एजुकेशन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ओर से असेंबली में दिए गए बयान पर पीएम मोदी ने निशाना साधा है. मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी. I.N.D.I Alliance के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.'

'शर्म भी नहीं आई उनको'

I.N.D.I Alliance पर जोरदार प्रहार करते हुए पीएम मोदी (PM Modi on Nitish Kumar) ने कहा, शर्म भी नहीं आई उनको. अब और कितना नीचे गिरोगे. I.N.D.I Alliance के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला

हमारी सरकार मां-बहनों को बना रही मजबूत'

महिला कल्याण के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम मोदी (PM Modi on Nitish Kumar) ने कहा, 'स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारी ग्रामीण बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भी एक बहुत बड़ा अभियान हमने चलाया है. भाजपा की केंद्र सरकार ने इन समूहों को बैंकों से मिलने वाले लोन की राशि दोगुनी कर दी है. पहले इन समूहों को बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का ही लोन मिलता था, अब यह राशि बढ़ाकर हमने 20 लाख कर दी है.'

'महिला सशक्तिकरण हमारी पहली प्राथमिकता'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'भाजपा सरकार चाहे केंद्र में हो या MP में, माताओं-बहनों की सुविधा और सशक्तिकरण हमारी पहली प्राथमिकता है. भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश की 80 लाख से अधिक बहनों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन मिला है. इनमें से पौने 2 लाख बहन-बेटियां तो हमारे इस गुना की है.'

कांग्रेस के लोग डबल डेंजर, कर देंगे नुकसान'

पीएम मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं. एक इंजन केंद्र का और एक इंजन भाजपा की राज्य सरकार का मतलब MP का तेजी से डबल विकास

साभार