कैसे जानें कि घर का मीटर सही चल रहा है या गलत? कर लें ये 1KW टेस्ट, पता लग जाएगा सच
आज हम आपको 1KW टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसका पता लगा सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए किसी नए उपकरण खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है.
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों ने घरों में AC और कूलर चलाना शुरू कर दिया है. ऐसे में अधिकतर लोगों को बिजली के बिल की चिंता बहुत ज्यादा सताती है. साथ ही बढ़ते बिजली बिलों के बीच अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि कहीं घर का मीटर जरूरत से ज्यादा तेज तो नहीं भाग रहा. कई बार सावधानी बरतने के बाद भी जब बिल उम्मीद से ज्यादा आता है, तो शक यकीन में बदलने लगता है. अगर आपको भी लगता है कि घर का मीटर तेज चल रहा है या मीटर रीडिंग गलत आ रही है तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 1KW टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसका पता लगा सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए किसी नए उपकरण खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है.
1KW टेस्ट को लोड टेस्ट भी कहा जाता है. इसके लिए आपको किसी ऐसे उपकरण की जरूरत होगी जिसमें खर्च होने वाले वॉल्टेज के बारे में आपको सही और सटीक जानकारी हो. इसके लिए आप 1000 किलोवाट वाले हीटर या 100 वॉल्ट बल्ब जैसे डिवाइस का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें किलोवाट की जानकारी पता होती है.
कैसे करें टेस्ट?
इस टेस्ट को करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 100 वॉल्ट वाले 10 बल्ब का इस्तेमाल करें. इसके बाद फ्रिज, फोन चार्जिंग समेत घर के सभी उपकरणों को स्विच ऑफ कर दें. इसके बाद 1000 वॉल्ट के 10 बल्ब को साथ चलाएं. इससे पहले मीटर की रीडिंग नोट कर लें और एक घंटे बाद फिर से रीडिंग नोट करें. ध्यान रहे कि इस 1 घंटे के दौरान आप किसी भी तरह का डिवाइस न चलाएं. अब दोनों रीडिंग में अंतर देखें. अगर अंतर केवल 1kW होता है तो समझ लीजिए आपका मीटर सही है. वहीं, अगर रीडिंग ज्यादा आती है तो समझ जाएं कि मीटर में कुछ गड़बड़ी. इसके अलावा अगर रीडिंग 1kw से कम आती है तो संभावना है कि मीटर धीरे चल रहा है.
साभार