खटाखट के बाद टनाटन-टनाटन, फटाफट... Tejashwi Yadav के अंदाज को देखते रह गए राहुल गांधी
राहुल गांधी के खटाखट अंदाज के तेजस्वी यादव नए लेवल पर ले गए हैं. भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी खटाखट-खटाखट पर राहुल को घेर रहे थे. अब विपक्ष के नेताओं ने जोरदार तरीके से खटाखट का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है. अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है.
जब से राहुल गांधी ने खटाखट, खटाखट, खटाखट 8500 रुपये महीने देने का वादा किया है, विपक्ष के दूसरे नेता भी खूब 'खटाखट' बोलने लगे हैं. एक दिन पहले चुनावी रैली में मंच से मुस्कुराते हुए प्रियंका गांधी ने दोहराया था- खटाखट, खटाखट, खटाखट. आज बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने संयुक्त रैली की. पहले बोलते हुए तेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि देखो भाई, आप लोगों से इतना ही कहेंगे कि मिजाज रखिए टनाटन, टनाटन, टनाटन. नौकरी मिलेगा फटाफट, फटाफट, फटाफट. बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट, खटाखट, खटाखट. बीजेपी हो जाएगी सफाचट, सफाचट, सफाचट. (अब पहले प्रियंका गांधी का वायरल वीडियो देखिए)
क्या मोदी जी को रास्ता दिखा दें...
खटाखट.. खटाखट.. खटाखट - प्रियंका दीदी pic.twitter.com/ORq8KVgCmx — Manjeet Ghoshi (@ghoshi_manjeet) May 26, 2024
तेजस्वी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और लालटेन पर वोट गिरेगा ठकाठक, ठकाठक, ठकाठक. माले और वीआईपी को पड़ेगा ठकाठक, ठकाठक, ठकाठक. तेजस्वी जब यह तुकबंदी सेट कर रहे थे, बगल में बैठे राहुल गांधी मुस्कुरा रहे थे. आखिर में तेजस्वी ने 'चुपचाप, हाथ छाप' के नारे भी लगवाए. (अब तेजस्वी का अंदाज देखिए)
मिजाज रखिए टनाटन
नौकरी मिलेगी फटाफट
बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट
: @yadavtejashwi जी
???? बख्तियारपुर, बिहार pic.twitter.com/rj5emLZdub — Congress (@INCIndia) May 27, 2024
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहते. क्या बात करते हैं? मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं ये उनके लिए मुद्दा है. हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई की बात करते
#WATCH बख्तियारपुर, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री जी की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहते। क्या बात करते हैं? मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं ये उनके… pic.twitter.com/VgqBS9jOys — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2024
तेजस्वी बैठकर ही रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. आज बख्तियारपुर में उन्होंने कहा, 'मेरी हड्डी में चोट है. डॉक्टर ने कहा था कि आप तीन हफ्ते बेड रेस्ट कीजिए. मैंने कहा कि तेजस्वी बेड रेस्ट तभी करेगा जब तक मोदी जी को बेड रेस्ट न करा दे. इस अवस्था में मैंने 230 सभाएं की हैं.'
दरअसल, राहुल गांधी के खटाखट वाली बात को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में खूब टारगेट किया. इसके पलटवार में विपक्ष के नेताओं ने उस बात को प्रचारित करना शुरू कर दिया.
राहुल ने अग्निवीर का मुद्दा उठाया
आज तेजस्वी के बाद राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए तो नौकरी के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने अग्निवीर स्कीम लागू कर जवानों को मजदूर बना दिया है. हमारी सरकार 4 जून को आ रही है और हम अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंकने जा रहे हैं.
राहुल ने कहा कि 5 जुलाई को करोड़ों महिलाओं के अकाउंट में ठकाक से डाल देंगे. अगस्त, सितंबर... 5 तारीख को 8500 रुपये खटाखट-खटाखट मिलेंगे. सालभर में एक लाख रुपये दिए जाएंगे.
साभार