ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर 3 चैंपियन टीमें, पॉइंट्स टेबल में किसका क्या हाल

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (9 जून) को ग्रुप राउंड का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले से पहले हम आपको पॉइंट्स टेबल के बारे में बता रहे हैं.

Jun 9, 2024 - 18:41
 0  20
ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर 3 चैंपियन टीमें, पॉइंट्स टेबल में किसका क्या हाल

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (9 जून) को ग्रुप राउंड का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले से पहले हम आपको पॉइंट्स टेबल के बारे में बता रहे हैं. अब तक टूर्नामेंट में 18 मैच हो चुके हैं और अंक तालिका की स्थिति धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड सहित 3 विजेता टीमों की हालत खराब है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

ग्रुप ए में कौन आगे-कौन पीछे?

सबसे पहले बात ग्रुप ए की करें तो इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा को-होस्ट अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड है. अमेरिका 2 में से 2 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. उसने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया था. इस तरह उसके 4 पॉइंट्स हैं. भारत और कनाडा के 2-2 अंक हैं. टीम इंडिया दूसरे और कनाडा तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान और आयरलैंड को जीत नहीं मिली है. दोनों क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है. 2009 की चैंपियन टीम पाकिस्तान की हालत सबसे ज्यादा खराब है. अगर उसे भारत के खिलाफ हार मिलती है तो सुपर-8 की राह कठिन हो जाएगी.

ग्रुप-ए

टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स नेट रनरेट

अमेरिका 2 2 0 0 4 +0.626

भारत 1 1 0 0 2 +3.065

कनाडा 2 1 1 0 2 -0.274

पाकिस्तान 1 0 1 0 0 0.000

आयरलैंड 2 0 2 0 0 -1.712

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया मजबूत

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान है. ऑस्ट्रेलिया 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है. स्कॉटलैंड को 2 मैच में 1 जीत मिली है और इंग्लैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में वह 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. ओमान पर जीत से नामीबिया को 2 अंक मिले हैं. वह तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड के पास सिर्फ 1 अंक है. उसे अब नामीबिया और ओमान के खिलाफ खेलना है. दोनों मैचों में जीत के बावजूद उसके 5 अंक ही हो पाएंगे. ऐसे में उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

ग्रुप-बी

टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स नेट रनरेट

ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 4 +1.875

स्कॉटलैंड 2 1 0 1 3 +0.736

नामीबिया 2 1 1 0 2 -0.309

इंग्लैंड 2 0 1 1 1 -1.800

ओमान 2 0 2 0 0 -0.975

ग्रुप सी में न्यूजीलैंड की हालत पतली

ग्रुप सी में मेजबान वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, यूंगाडा और पपुआ न्यू गिनी की टीमें हैं. वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने अपने दोनों मैच जीते हैं. अफगान टीम ने उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हराया है. केन विलियम्सन की टीम को अब वेस्टइंडीज, यूगांडा और पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में यह ग्रुप काफी रोमांचक हो गया है. इसे ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है. मौजूदा स्थिति को देखकर न्यूजीलैंड की हालत सबसे ज्यादा खराब है.

टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स नेट रनरेट

अफगानिस्तान 2 2 0 0 4 +5.225

वेस्टइंडीज 2 2 0 0 4 +3.574

यूंगाडा 3 1 2 0 2 -4.217

पपुआ न्यू गिनी 2 0 2 0 0 -0.434

न्यूजीलैंड 1 0 1 0 0 -4.200

श्रीलंका भी हो सकता है बाहर

2014 में टूर्नामेंट जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतर नहीं रहा है. उसे साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर है. वनिंदु हसरंगा की टीम को नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. दोनों मैचों में जीत के बावजूद उसकी जगह अगले राउंड में पक्की नहीं होगी. साउथ अफ्रीका इस ग्रुप में 2 मैचों में 2 जीत के साथ शीर्ष पर है.

ग्रुप-डी

टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स नेट रनरेट

साउथ अफ्रीका 2 2 0 0 4 +0.789

बांग्लादेश 1 1 0 0 2 +0.379

नीदरलैंड 2 1 1 0 2 +0.024

नेपाल 1 0 1 0 0 -0.539

श्रीलंका 2 0 2 0 0 -0.777

साभार