मैं नरेंद्र दामोदर दास...', लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बने मोदी
मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. उनके साथ ही राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण समेत अन्य ने मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ली. सहयोगियों में एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, ललन सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली
नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
राजनाथ, शाह ने भी ली मंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी ने आज शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की. साथ ही वह तीन बार पीएम पद की शपथ लेने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता बने. दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर आदि ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
हालांकि यह बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है बल्कि सहयोगियों के भरोसे एनडीए सरकार है. नई सरकार में एचडी कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, राम मोहन नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरीशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए.
#WATCH | Narendra Modi takes oath for the third straight term as the Prime Minister pic.twitter.com/Aubqsn03vF — ANI (@ANI) June 9, 2024
साभार