चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख हुई घोषित

शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे.

Sep 29, 2025 - 20:08
 0  16
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख हुई घोषित

देहरादून:

चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है. शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे.

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को बंद होंगे. शीतकालीन में मुखबा गांव में मां गंगा के दर्शन होंगे.

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र तीर्थस्थलों पर हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को और सरल किया गया था. स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए भी यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है. होटल, ढाबे, परिवहन सेवाएं और स्थानीय हस्तशिल्प के व्यवसाय में भी इस दौरान तेजी आती है.

साभार