छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहली लिस्ट में ये 25 नाम, पार्टी में बनी सहमती; जानें किसे कहां से मौका
भाजपा के बाद प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के लिए तेजी के काम कर रही कांग्रेस में पहली सूची को लेकर सैद्धांतिक सहमती बन गई है
भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस भी तेजी से काम कर रही है. पिछेल तीन दिन से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो रही है. इसमें सामने आए आवेदनों पर विचार हो रहा है. भीतरखाने से अब जानकारी आ रही है कि पार्टी में पहली लिस्ट को लेकर सहमती बन गई है. इसमें 25 से 30 नाम शामिल हो सकते हैं. हालांकि, पार्ठी अभी सेफ खेलने के मूड में है. इस कारण पहली सूची में केवल बड़े नेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे.
ये हो सकते हैं पहली सूची के नाम
भूपेश बघेल -
टीएस सिंह देव - अंबिकापुर
ताम्रध्वज साहू- दुर्ग ग्रामीण
रविंद्र चौबे- साजा
मोहम्मद अकबर- कवर्धा
अमरजीत भगत - सीतापुर
धनेंद्र साहू- अभनपुर
अनिला भेड़िया- डोंडीलोहारा
शिव डहरिया- आरंग
कवासी लखमा- कोंटा
विकास उपाध्याय - रायपुर पश्चिम
मोहन मरकाम- कोंडागांव
अमितेश शुक्ल- राजिम
उमेश पटेल- खरसिया
चरणदास महंत- सक्त
बड़े नाम पहले क्यों?
जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में कांग्रेस 25 से 30 नाम शामिल कर सकती है. इसमें सबसे पहले तो बड़े नेताओं के नाम शामिल होंगे. इसके बाद उन सीटों पर नाम ऐलान होंगे, जहां से केवल एक दावेदार ने आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, पहली सूची के इन नामों पर पार्टी में सैद्धांतिक सहमति बन गई है. जल्द ही इस बारे में फाइनल फैसला लिया जाएगा. ऐसा कांग्रेस किसी भी तरह के बगावत से बचने के लिए भी कर रही है. ताकि, द्वंद वाली सीटों में बागियों को बगावत के लिए वक्त ही न मिल सके.