छत्तीसगढ़ में महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ, खुलासा होते ही नप गए सचिवजी

सोशल मीडिया पर एख वीडियो खूब वायरल हो रहा था जहां देखा गया कि कबीरधाम ज़िले में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने उनके पद और गोपनीयता की शपथ लिया था. अब इस मामले पर बड़ा अपडेट आया है जहां पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है.

Mar 7, 2025 - 16:21
 0  18
छत्तीसगढ़ में महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ, खुलासा होते ही नप गए सचिवजी

इस खबर को पढ़कर आपको पंचायत सीरीज की याद आ जाएगी जहां गांव की प्रधान बनी महिला का कार्यभार संभालने उसका पति आगे रहता है. नाम से तो मंजू देवी गांव की प्रधान रहती है लेकिन कार्यभार संभालने के लिए उनके पति आगे रहते हैं और अपने को 'प्रधानपति' का नाम देते हैं. जबकि प्रधानपति जैसी चीज हमारे देश में तो लागु नहीं होती है. ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़िले में भी देखने को मिला जहां चुनाव जीत कर आई 6 महिला पंचों की जगह, उनके पतियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी . मामला सामने आते ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और इसको लेकर काफी हड़कंप भी मचा था. 

अब इसी खबर से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है जहां कथित मामले में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक ने कहा है कि पंचायतों में इस तरह के शपथग्रहण का कोई प्रावधान ही नहीं है. इसके बारे में हमने कलेक्टर से पूरी रिपोर्ट मांगी है. वहीं पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस घटना पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है और उनपर चार्जशीट जारी किया गया है.

साभार