जख्मों पर महरम नहीं लगा पाई जिम्बाब्वे की टीम, आखिरी मैच नाम कर भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के 5वें व आखिरी मैच में मात देकर जीत का चौका लगाया. इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने सीरीज भी 4-1 से अपने नाम कर ली.
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के 5वें व आखिरी मैच में मात देकर जीत का चौका लगाया. इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने सीरीज भी 4-1 से अपने नाम कर ली. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए आखिरी मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने संजू सैमसन (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत 167 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे जूझते नजर आए. नतीजन पूरी टीम सिर्फ 125 रन पर ही ढेर हो गई. शुभमन गिल ने कप्तानी करते हुए अपनी पहली ही सीरीज जीती है.
जख्मों पर नहीं लगा मरहम
मेजबान जिम्बाब्वे सीरीज तो नहीं जीत सकता था, लेकिन उसके बाद पास इस मैच को जीतकर अपने जख्मों पर मरहम लगाने का मौका था. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. भारत ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बता दें कि जिम्बाब्वे ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी. पहला मैच उसने 16 रन से अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल के लड़ाकों ने ऐसा शानदार कमबैक किया कि जीत का चौका लगाते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया.
साभार