धार्मिक स्थलों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, इंदौर से महाकाल-ओंकारेश्वर रूट पर चलेगी फ्लाइट

मध्य प्रदेश के प्रमुख और बड़े धार्मिक स्थलों के लिए जल्द ही हवाई शुरू होगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बजट सत्र में इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों के पास समय की कमी है, वे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

Feb 13, 2024 - 16:34
 0  15
धार्मिक स्थलों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, इंदौर से महाकाल-ओंकारेश्वर रूट पर चलेगी फ्लाइट

मध्य प्रदेश बड़े धार्मिक स्थलों के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रहा है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में दी. सीएम ने कहा कि महाकाल समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए हवाई यात्रा जल्द शुरू होगी. धार्मिक पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिये डॉक्टर मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला लिया है. सीएम ने सदन में कहा कि केंद्रीय कर में जिन तीन राज्यों को सर्वाधिक हिस्सा मिल रहा है, उनमें मध्यप्रदेश भी एक है.

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि महाकाल मंदिर, ओरछा सहित मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में हवाई यात्रा की सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी. जिनके पास समय की कमी है वो जल्द दर्शन कर सकेंगे. लोकसभा के पहले इंदौर से महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए तय किया है. इसके अलावा लोगों को ग्वालियर से दतिया दर्शन करवायेंगे.

सदन में पेश हुआ लेखानुदान

इससे पहले सदन वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 4 महीनों यानी 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक के लिए 1. 45 लाख करोड़ का अंतरिम बजट (लेखानुदान) पेश किया. अंतरिम बजट में सरकार की ओर से सबसे ज्यादा राशि स्कूल शिक्षा विभाग को दी गई, वहीं सबसे कम राशि विमानन विभाग को मिली है.

क्या बोले सीएम

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रथम सेवक के रूप में बोलने के मौका मिला मेरा सौभाग्य है. अयोध्या में राम मंदिर बनना हमारा सौभाग्य है. मध्यप्रदेश का और उज्जैन का अयोध्या से विशेष रिश्ता है. उज्जैन से जाकर सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या जाकर मंदिर बनवाया था जिसे बाबर ने तोड़ा था. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें कहीं गई वह निश्चित रूप से पूरे करेंगे. संकल्प पत्र हमारे लिए कागज का टुकड़ा नहीं. धर्म ग्रंथ की तरह है. इसे लागू करना हमारा संकल्प है

साभार.