पंजाब में कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी केजरीवाल की AAP, इंडिया गठबंधन को एक और शॉक
इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में हम जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे. चंडीगढ़ में भी कर देंगे यानी 13 और 1, सभी 14 सीट जीतेंगे.
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं. आप के मुखिया केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी. इसका मतलब यह हुआ कि इंडिया गठबंधन को एक और शॉक लग चुका है. हालांकि केजरीवाल पहले ही पंजाब की रैलियों में पंजाब की जनता से पूरी 13 सीटें मांग रहे थे, राज्य में पार्टी के नेता भी यही बात दोहराने लगे थे. तो वहीं अब केजरीवाल ने साफ ऐलान भी कर दिया है.
असल में पंजाब के अमलोह में पहुंचे केजरीवाल ने यह ऐलान किया है. इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में हम जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे. चंडीगढ़ में भी कर देंगे यानी 13 और 1, सभी 14 सीट जीतेंगे. मुझे कुछ लोग गालियां देते हैं, ये वो राजनेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अब जनता के कोई काम नहीं रुकेंगे हमने नारा दिया है पंजाब मेरा हीरो, लोकसभा चुनाव में 13-0. अब चंडीगढ़ भी पक्की हो गई है. मेयर चुनाव में आपने देख ही लिया. अगले 10-15 दिन में हम पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देंगे.
इंडिया गठबंधन को झटका लग गया
वहीं आम आदमी पार्टी के इस ऐलान के बाद पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका लग गया है. हालांकि कांग्रेस की पंजाब कमेटी के मुखिया अमरिंदर सिंह भी आर-पार के मूड में हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बयान दिया था कि कांग्रेस भी सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. इसका मतलब यही है कि दिल्ली में एकजुट होने वाली पार्टियां पंजाब में एकला चलो का नारा दे रही हैं.
पंजाब में क्या है समीकरण
अब चूंकि इंडिया गठबंधन का मामला पंजाब से बिगड़ गया है तो यहां का समीकरण समझना जरूरी है. पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में सात कांग्रेस, दो भाजपा, दो शिरोमणि अकाली दल और एक सीट शिरोमणि अकाली दल और एक आम आदमी पार्टी के पास है. इसके अलावा पंजाब से आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद हैं. केजरीवाल वहां की जनता से लोकसभा चुनाव की सभी 13 सीटें मांग काफी समय से कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इंडिया गठबंधन क्या करेगा.
साभार