प्रधानमंत्री के सलाहकार ने राम भजन पर जमकर लगाए ठुमके- वायरल हो रहा वीडियो

भक्ति, संगीत और संस्कृति की ताकत हर किसी को अपने रंग में रंगने का सामर्थ्य रखती है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी कुर्सी की पेटी खोल नाचने लगेंगे.

Aug 24, 2025 - 17:25
 0  21
प्रधानमंत्री के सलाहकार ने राम भजन पर जमकर लगाए ठुमके- वायरल हो रहा वीडियो

आपको बता दें कि संजीव सान्याल देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद में प्रमुख सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं. विश्व के कई बैंकों से लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक में अपनी सेवाएं देने वाले सान्याल न सिर्फ अर्थशास्त्र में गहरी समझ रखते हैं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.

खुद संजीव सान्याल ने भी दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने पर खुद संजीव सान्याल ने भी एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा..."मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि स्वराज्य कॉन्क्लेव में मेरे नाचने का एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया. मैं चाय पीने के लिए एंटे-रूम की तरफ जा रहा था, तभी मेरी नजर गलियारे में नाच रहे एक समूह पर पड़ी. मैं लगभग 30 सेकंड के लिए उनके साथ शामिल हुआ, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना लोकप्रिय हो जाएगा.

यूजर्स ने लिए मजे तो कुछ ने की तारीफ

वीडियो को @poignantPrateek नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बात है, शानदार डांस. एक और यूजर ने लिखा...किसी अधिकारी को इस तरह से नाचते हुए पहली बार देखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हमें तो पहले ही पता था कि अधिकारी नाचते हैं.

साभार