बीजेपी का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला, कहा- उनके इशारे पर हो रहा है 'सनातन पर हमला'
देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर का लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
धर्म का अपमान करने के मामले में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को पेट्रोल पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. दरअसल, देशभर में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में बिक रहा है, इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल का फैसला किया है. पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने कहा है कि अगर राजस्थान सरकार ने VAT कम नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है. हर खबर का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें.
13 September 2023
13:44 PM
सोनिया गांधी के इशारे पर सनातन पर हमला:BJP
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उनका कहना है कि जानबूझ कर बार-बार हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा, 'सोनिया गांधी के इशारे पर सनातन को निशाना बनाया जा रहा है. और जिस पार्टी के नेता सनातन का अपमान कर रहे हैं, उनपर भी धिक्कार है.'
13:26 PM
विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति
आज बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक हुई है. इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जो रणनीति बनाई गई है, उसके तहत कहा गया है कि पार्टी इन राज्यों में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी.
12:45 PM
अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग हलूरा गंडूल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में एक पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ है. इससे पहले राजौरी के एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हुए हैं. इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी है.
Breaking News Live Update: सनातन धर्म का अपमान करने के मामले में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को पेट्रोल पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. दरअसल, देशभर में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में बिक रहा है, इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल का फैसला किया है. पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने कहा है कि अगर राजस्थान सरकार ने VAT कम नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है. हर खबर का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़े
13 September 2023
13:44 PM
सोनिया गांधी के इशारे पर सनातन पर हमला:BJP
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उनका कहना है कि जानबूझ कर बार-बार हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा, 'सोनिया गांधी के इशारे पर सनातन को निशाना बनाया जा रहा है. और जिस पार्टी के नेता सनातन का अपमान कर रहे हैं, उनपर भी धिक्कार है.'
13:26 PM
विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति
आज बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक हुई है. इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जो रणनीति बनाई गई है, उसके तहत कहा गया है कि पार्टी इन राज्यों में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी.
12:45 PM
अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग हलूरा गंडूल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में एक पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ है. इससे पहले राजौरी के एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हुए हैं. इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी है.
12:31 PM
वैशाली में भीषण आग
बिहार के वैशाली के सराय में भीषण आग लगी है. पटना से चार दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं. फिलहासल मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
12:29 PM
लीबिया में 5300 लोगों की मौत
लीबिया में तूफान से 5300 लोगों की मौत हुई है. हजारों लोग लापता हैं. तूफान डेनियल के कहर की वजह से 10000 से ज्यादा लोग लापता हैं
12:27 PM
Parliament Breaking:राज्यसभा चेयरमैन-लोकसभा अध्यक्ष 17 सितंबर को नई संसद में फहराएंगे तिरंगा
12:26 PM
Breaking News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान- देश के अपमान का हक किसी को नहीं
12:04 PM
Big Breaking: राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले मंदिर के अवशेष, कई मूर्तियां स्तंभ मिले |
11:46 AM
राजौरी में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 20 घंटों से आंतकवादियों से मुठभेड़ जारी है. इस बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. अभी एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर किया गया है. इससे पहले कल भी एक आतंकवादी मारा गया था.
11:28 AM
कल पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा
पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश के बीना में जाएंगे
10:58 AM
KOTA Breaking: कोटा में जिंदगी से हारी एक और छात्रा, झारखंड की रहने छात्रा कर रही NEET की तैयारी
17 सितंबर को नई संसद पर लहराएगा तिरंगा
जानकारी के मुताबिक देश की नई संसद पर जल्द ही भव्य तिरंगा लहराएगा.
09:47 AM
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी
09:08 AM
उत्तर प्रदेश में इनकम टैक्स का बड़ा ऑपरेशन
उत्तर प्रदेश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. आयकर विभाग की टीम सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. IT विभाग की छापेमारी रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ में चल रही है.
08:45 AM
कोटा में रांची की छात्रा ने की खुदकुशी
कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर दुःखद खबर सामने आई है और कोचिंग करने वाली एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि नीट की तैयारी कर रही रिचा सिंह की उम्र 16 साल थी और वो झारखंड के रांची की रहने वाली थी. रिचा रोड नम्बर 1 के हॉस्टल में रहकर कर नीत की तैयारी कर रही थी. विज्ञान नगर पुलिस जुटी जांच में जुट गई है.
08:14 AM
तबाह हो गया ये देश
लीबिया में प्राकतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है. 2000 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों लोग लापता हैं. जिनके समुद्र में बह जाने की आशंका है.
08:13 AM
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. ऐसे में आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हैं. इस मंथन में चुनाव लड़ने वाले कैंडीडेट्स के नाम पर मंथन हो सकता है.
08:06 AM
Asia Cup 2023: Sri Lanka को हराकर Asia Cup के फाइनल में पहुंची Team India, 172 पर ढेर हुई श्रीलंका
08:00 AM
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़
राजौरी में 16 घंटों से मुठभेड़ जारी है. कल एक आतंकवादी को मार गिराया गया था. इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हुआ है. आतंकियों की गोली बारी में 3 जवान भी घायल हुए हैं.
06:23 AM
भरतपुर में बड़ा हादसा
राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा हुआ है. जहां जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बस पलटने से 11 की मौत हो गई. वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
06:10 AM
PoK को पाकिस्तान से मिले धोखे का DNA टेस्ट, क्या PoK अपने आप भारत का हिस्सा बन जाएगा?
06:09 AM
DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR
डीएमके के नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उदयनिधि ने सनातन धर्म के खिलाफ अपशब्द कहे थे, जिसके चलते देशभर में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. अब मुंबई में उनके FIR दर्ज होने से उदयनिधि की मुश्किलें बढ़ेंगी.