मशरूम वर्ल्ड मास्टर्स एवं सीनियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता* *जे पी यादव के शानदार शतक की बदौलत आईपीसीए ने हमीदिया स्पोर्ट्स को 56 रन से हराया*
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ भोपाल द्वारा आयोजित 7th मशरूम वर्ल्ड मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मुकाबला आईपीसीए और हमीदिया स्पोर्ट्स के मध्य खेला गया जिसमे आईपीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीसीए ने निर्धारित 20 ओवर मे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी जे पी यादव के शानदार नाबाद शतक 112 रन और अब्दुल अकील की शानदार अर्द्धशतकीय पारी नाबाद 79 रन की बदौलत बगैर विकेट खोए 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए हमीदिया स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर मे 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी जिसमे ओसाफ ने संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी 59 रन, इसा ने 30 और नारायण शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया। आईपीसीए की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए जामरान ने तीन, मुश्ताक और सरगम ने एक एक विकेट लिया। जे पी यादव को शतकीय पारी के लिए मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें सीआई हुंडई के डायरेक्टर श्री आकाश मलिक ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर श्री सुरेश चेनानी, राजेश बर्मन जीतेन्द्र मालवीय और रामेश्वर भार्गव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। *आज के मैच* अकीरा क्रिकेट अकादमी विरुद्ध अरेरा क्रिकेट अकादमी वीसीएस रेड इंदौर विरुद्ध भोपाल मास्टर्स