मान ले, उधर कैच जाएगा', शुभमन गिल ने चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक; सिराज को तुरंत मिली सफलता
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की है और 6 विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने जैक क्राली को पवेलियन भेजा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की टीम को जीतने के लिए 608 रनों का टारगेट दिया है। मैच में मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की है।
फील्ड बदलने को लेकर सिराज और गिल के बीच हुई बातचीत
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी के पहले ओवर के बाद मोहम्मद सिराज कप्तान शुभमन गिल से फील्ड बदलने के बारे में बात कर रहे थे। सिराज ने कहा कि नहीं मैं उधर की बात कर रहा हूं कि उधर भी है। इस पर गिल ने कहा कि मान ले मेरी बात। उधर कैच जाएगा, पिछले में भी उधर आउट हुआ है। ये वैसा विकेट नहीं है। लीड्स वाला विकेट नहीं है। नॉर्मल गेंद डाल।
शुभमन गिल ने नहीं बदली थी फील्ड
कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज के कहने पर फील्ड नहीं बदली। उनका यही फैसला कारगर साबित हुआ और मोहम्मद सिराज को अगली ही गेंद पर विकेट मिल गया। सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्राली को ऑफ स्टंप के पास से एक आउटस्विंग गेंद डाली। क्राली उस गेंद को ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर साई सुदर्शन के हाथों में चली गई और उन्होंने कैच लेने में गलती नहीं की। इस तरह से क्राली को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा। सुदर्शन सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे थे।
Action ???? Reaction
Watch #MohammedSiraj and #ShubmanGill adjust the field and get rewarded immediately. ????
A perfect plan turning into a perfect wicket moment. ????????#ENGvIND ???? 2nd TEST, Day 4 | LIVE NOW on JioHotstar ➡ https://t.co/2wT1UwEcdi pic.twitter.com/1Ta8hVWkge — Star Sports (@StarSportsIndia) July 5, 2025
पहली पारी में हासिल किए थे 6 विकेट
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 19.3 ओवर्स में 70 रन बनाकर 6 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, जब उन्होंने जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंदों में पवेलियन भेज दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने जेमी स्मिथ आए थे और उन्होंने हैट्रिक बॉल पर चौका लगा दिया था।
साभार