मानव सुथार की खुल गई किस्मत, टेस्ट डेब्यू के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में एंट्री, एक और टीम से आया बुलावा

मानव सुथार ने अपने डेब्यू इंटरनेशनल मैच की पहली ही पारी में छह विकेट लिए। भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट के लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके साथ ही उनकी एंट्री आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी आ गए हैं।

Jun 10, 2026 - 16:28
 0  11
मानव सुथार की खुल गई किस्मत, टेस्ट डेब्यू के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में एंट्री, एक और टीम से आया बुलावा

मानव सुथार का नाम अब से कुछ दिन पहले तक ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन एक ही मैच में उन्होंने ऐसा कमाल का प्रदर्शन किया कि सभी की जुबां पर उनका नाम है। मानव ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही कमाल का खेल दिखाया और कुछ ही दिन में उनकी एंट्री आईसीसी की रैंकिंग में हो गई है। इस बीच एक और टूर्नामेंट में खेलने के लिए वे तैयार हैं। कुछ ही दिन में मानव की किस्मत ने गजब की पलटी खाई है। 

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट में किया मानव सुथार ने इंटरनेशनल डेब्यू

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया। ये मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा तो नहीं था, लेकिन जब कप्तान शुभमन गिल ने ऐलान किया कि आज के मैच में मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। अपने पहले ही मैच में उन्होंने बॉल का गजब ढाया। मानव की गेंदबाजी की चर्चा को खूब हो रही है, लेकिन जब वे बैटिंग के लिए आए तो वहां भी खूब हाथ दिखाए। उन्होंने गेंदबाजी से पहले इस मैच में 41 बॉल पर 28 रन बनाए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसके बाद जब गेंद उनके हाथ में आई तो पहली ही पारी में छह विकेट ले डाले। उन्होंने 22 ओवर की गेंदबाजी कर 33 रन देकर अफगानिस्तान के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें दस ओवर मेडन रहे। 

मानव ने डेब्यू पारी में ही चटकाए 6 विकेट, मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बने

मानव ने दूसरी पारी में भी एक विकेट चटकाया और भारतीय टीम को पारी और 300 रन से जीत में अहम योगदान दिया। इसी कारण उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया। अब वे भारत के उन चुनिंदा प्लेयर्स में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू पारी में ही पांच विकेट लेने का कारनामा किया और उसी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बन गए। इसी वजह से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी उनकी एंट्री हो गई है। बुधवार को जब आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की तो उसमें मानव ने सीधे 72 नंबर से अपना खाता खोला। उनकी रेटिंग इस वक्त 272 की है। 

रोथेसे काउंटी चैम्पियनशिप में खेलेंगे मानव सुथार

अब भारतीय टीम जल्द टेस्ट नहीं खेलेगी। वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे, जहां मानव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। यानी उनके पास अभी खाली वक्त है। इस बीच खबर है कि मानव को रोथेसे काउंटी चैम्पियनशिप से बुलावा आया है। जल्द ही इसका दूसरा राउंड होना है। इसमें खेलने के लिए मानव ने हामी भर दी है। यानी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा और अपनी प्रतिभा को वे और भी निखार सकते हैं। आने वाले वक्त में मानव पर नजर रहेगी। देखना होगा कि वे कैसा खेल दिखाते हैं। 

साभार