मुश्किल में CM शिवराज की महिला MLA! इस गंभीर मामले पर FIR की हो रही मांग

Sep 1, 2023 - 19:57
 0  30
मुश्किल में CM शिवराज की महिला MLA! इस गंभीर मामले पर FIR की हो रही मांग

शिवराज सरकार की एक और विधायक पर जाली दस्तावेज बनाकर चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है. सत्ता पक्ष का इतना दबाव है कि प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं. शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तो की है लेकिन अभी तक शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है.

में सीएम शिवराज की एक और MLA पर जाली दस्तावेज के जरिए चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है. आरोप ये भी लग रहे हैं कि सत्ता पक्ष के दबाव के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं. शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की है. आरोप बुरहानपुर जिले की नेपानगर से विधायक सुमित्रा कसडेकर पर लगे हैं और इसकी शिकायत प्रवीण काटकर ने की है.

दरअसल बुरहानपुर जिले की नेपानगर से भाजपा विधायक सुमित्रा कसडेकर पर आरोप लगा है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाया है. इसका उपयोग उन्होंने चुनाव लड़ने में भी किया गया है. मामले की शिकायत समाजसेवी प्रवीण काटकर ने जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में की है. हालांकि, अभी तक इसका कोई निराकरण नहीं हो पाया है.