यशस्वी जायसवाल ने ठोकी पहली डबल सेंचुरी, 23 की उम्र में बनाए रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए. हालांकि उन्हें 209 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन ने आउट किया. इससे पहले एंडरसन ने ही इंग्लैंड को सातवीं सफलता भी दिलाई. उन्होंने अश्विन को 20 रन पर आउट किया

Feb 3, 2024 - 16:30
 0  19
यशस्वी जायसवाल ने ठोकी पहली डबल सेंचुरी, 23 की उम्र में बनाए रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड

209 रन बनाकर पवेलियन लौटे

जेम्स एंडरसन ने किया आउट

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए. हालांकि उन्हें 209 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन ने आउट किया. यह उनका सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले एंडरसन ने ही इंग्लैंड को सातवीं सफलता भी दिलाई. उन्होंने अश्विन को 20 रन पर आउट किया. 

अब क्रीज पर कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह हैं. वहीं भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 388 रन है.

टेस्ट में भारत के लिए 200 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

21 वर्ष 35 दिन विनोद कांबली 224 बनाम इंग्लैंड मुंबई 1993

21 वर्ष 55 दिन विनोद कांबली 227 बनाम जिम्बाब्वे दिल्ली 1993

21 वर्ष 283 दिन सुनील गावस्कर 220 बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971

22 वर्ष 37 दिन यशस्वी जयसवाल 209 बनाम इंग्लैंड विशाखापट्टनम 2024

टेस्ट में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों के दोहरे शतक

239 सौरव गांगुली बनाम पाक बेंगलुरु 2007

227 विनोद कांबली बनाम ज़िम दिल्ली 1993

224 विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड मुंबई 1993

206 गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2006

209 यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड विजाग 2024

इससे पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 179 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर जायसवाल ने 257 गेंदों में 179 रन बनाए, जिससे भारत ने 6 विकेट पर 336 रन बनाए. मैच के पहले दिन जायसवाल ने पूरे 93 ओवरों तक बल्लेबाजी की और टेस्ट मैच में अप्रत्याशित विविधता दिखाते हुए नाबाद रहे, अपना दूसरा टेस्ट शतक और अपना दूसरा बड़ा शतक भी बनाया. 

उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में पहली पारी में 171 रनों की इत्मीनान से खेली गई पारी थी.

गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की

जयसवाल का 179 रन का स्कोर साल 2016 में चेन्नई में एक दिन के खेल में करुण नायर के 232 रन के बाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही दिन के खेल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. गावस्कर ने भी 1979 में लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन के खेल में 179 रन बनाए थे.

साभार