राम मंदिर में नहीं लगा स्टील का एक कण, 2500 साल तक रहेगी मजबूती; आर्किटेक्ट से जानें Ram Temple के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होने वाला है. मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तकनीक पर सभी की नजर है

Dec 30, 2023 - 15:59
 0  33
राम मंदिर में नहीं लगा स्टील का एक कण, 2500 साल तक रहेगी मजबूती; आर्किटेक्ट से जानें Ram Temple के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होने वाला है. मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तकनीक पर सभी की नजर है. आखिर यह मंदिर कितना मजबूत होगा और यह कितने सालों तक रहेगा? इस सवाल का जवाब मंदिर के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने दिया है.

चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया कि मंदिर का निर्माण ऐसी सामग्री से किया जा रहा है, जो अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ है. राम मंदिर को बनाने के लिए बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन और बलुआ पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है, जो हजारों सालों तक टिके रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि बंसी पहाड़पुर का पत्थर जितना पुराना होता जाएगा वो उतना ही मजबूत होता जाएगा.

स्टील का इस्तेमाल नहीं

आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया कि राम मंदिर बनाने में स्टील का एक कण भी यूज नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि स्टील की जीवनकाल कम होता है. स्टील में जंग लगते के चांसेस होते है, जिसके चलते 80-100 सालों में उसको रिपेयर करना होता है. ऐसे में राम मंदिर बनाने के लिए बंसी पहाड़पुर के स्टोन और बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मंदिर हजारों साल तक मजबूती से खड़ा रहे.

पूरे भारत की दिखेगी झलक

आर्किटेक्ट ने बताया कि राम मंदिर सनातन धर्म का केंद्र बने, उसी के हिसाब से मंदिर के डिजाइन किया गया है. इसके अलावा, मंदिर के अंदर 3 लेवल में जो कलाकृतियां बनने वाली हैं, उसमें सारे सनातन धर्म के देव और देवियों की मूर्ति बनाई जाएगी. इसके अलावा, श्रद्धालुओं को मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में रामायण के प्रसंग (राम जी के जन्म से लेकर श्रीलंका से वापस अयोध्या आने तक) मिलेंगे.

पर्यायवरण का किस तरह रखा गया ख्याल?

चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया राम मंदिर परिसर में पर्यावरण का खास ख्याल रखा जाएगा और चारों तरफ हरियाली रहेगी. उन्होंने बताया कि सरकार की तरह से भी हमें आदेश मिले थे कि मंदिर परिसर में निर्माण से ज्यादा हरियाली हो. इसका हमने खासा ध्यान रखेंगे और ज्यादातर एरिया में हरियाली रखेंगे

साभार