विवादित बयानों के सरताज पर गिरी गाज.. सैम पित्रोदा को देना पड़ा इस्तीफा, क्या हो गया डैमेज कंट्रोल?

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ रहे सैम पित्रोदा आए दिन विवादित बयान देते रहे हैं. उनका सबसे लेटेस्ट बयान भी आपत्तिजनक रहा जिसमें उन्होंने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर दी. अब आखिर में उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. लेकिन उनके बयानों की चर्चा जारी है.

May 8, 2024 - 20:01
 0  9
विवादित बयानों के सरताज पर गिरी गाज.. सैम पित्रोदा को देना पड़ा इस्तीफा, क्या हो गया डैमेज कंट्रोल?

सैम पित्रोदा ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्वयं दिया है या मांगा गया, ये जल्दी ही क्लियर हो जाएगा लेकिन एक बात तो तय है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ रहते हुए उन्होंने जो जो बयान दिए हैं, कांग्रेस उससे पीछा नहीं छुड़ा पाएगी. असल में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा ने हाल ही में नया विवादित बयान दिया जब उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग तो गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं. दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकन जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं.

साभार