वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को क्यों बताया 'मंदबुद्धि', पीएम मोदी की जाति पर ये बोले थे कांग्रेस नेता
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को 'मंदबुद्धि' बताया. शर्मा ने कहा 'राहुल गांधी इतने मंद बुद्धि हैं कि पूरे भारत के 140 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं. एक इतने बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय नेता इस प्रकार की भाषा बोलेंगे. ये उनकी नासमझी ही कहा जा सकता है और क्या कहा जाएगा?
प्रधानमंत्री जन्म से ओबीसी नहीं हैं...' वाले बयान पर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को 'मंदबुद्धि' बताया. विष्णु दत्त शर्मा शनिवार को मुरैना पहुंचे थे. यहां वे आरएसएस के शिविर में शामिल हुए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत का तीन दिवसीय शिविर आयोजित हो रहा है. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शिविर में हैं. वीडीशर्मा ने दोपहर 2 बजे शिविर से बाहर आकर मीडिया से चर्चा की.
वीडी शर्मा ने कहा, 'राहुल गांधी इतने मंद बुद्धि हैं कि पूरे भारत के 140 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं. एक इतने बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय नेता इस प्रकार की भाषा बोलेंगे. ये उनकी नासमझी ही कहा जा सकता है और क्या कहा जाएगा? ये लॉजिक है कोई. किसी जाति विशेष पर किसी जाति के बारे में इस प्रकार की बात कर रहे हैं. आप जनरल केटेगरी और ओबीसी पर इस प्रकार की बात कर रहे हैं. ये मंदबुद्धि है. इसलिए इस प्रकार की बात करते हैं.'
चुनाव को लेकर बताई रणनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, 'मुझे तो लगता है कि कांग्रेस के लोग जो कूद कूद कर भाग रहे हैं. ये उनकी बुद्धि के कारण ही भाग रहे हैं कि क्या करें यार! यहां तो यही चलेंगे और हालात इनके ऐसे ही हैं. इसलिए हमने कहा कि कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो गई है.' लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतने के सवाल शर्मा ने कहा कि 29 की 29 सीटें जीतेंगे ही. हमारा टारगेट है 2019 में 58 फीसदी वोट मिला था उसे बढ़ाकर 68 से 70 परसेंट तक लेकर जाना है. इसलिए बूथ के अभियान में बूथ सशक्तिकरण और प्रत्येक बूथ से 51 प्रतिशत वोट लाना हमारा टारगेट है, इस पर हम काम कर रहे हैं.
क्या बोले थे राहुल गांधी
8 फरवरी को राहुल गांधी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी जन्म से OBC नहीं हैं, उन्हें OBC गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है. वह कभी पिछड़ों के हक और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते.' राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश में एक बार फिर पीएम मोदी की जाति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इधर, भाजपा ने इस बयान को लेकर राहुल गांधी की आलोचना शुरू कर दी है.
साभार