सूत्र: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लिस्ट भी सामने आई, कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटें देने का मन बनाया है।
इनमें 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और जिन जगहों पर वह दूसरे नंबर पर रही, वहां की 4 सीटें शामिल हैं। अभी तक सपा की ओर से प्रस्तावित कुल 26 सीटें हैं, जो अगली बातचीत के बाद बढ़ भी सकती हैं। बता दें कि 2022 में कांग्रेस की जीती हुई सीटों में रामपुर खास और फरेंदा थीं। इसके अलावा मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में 2022 में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा सपा की ओर से अन्य प्रस्तावित सीटों की संख्या 20 है।
सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से प्रस्तावित 26 सीटें-
रामपुर खास
फरेंदा
मथुरा
खेरागढ़
जगदीशपुर
किदवई नगर
बागपत
मोदीनगर
हापुड़
जेवर
स्याना
खुर्जा
खैर
इगलास
मांट
आगरा उत्तर
फतेहपुर सीकरी
बिलग्राम-मल्लावां
गोविंद नगर
नानपारा
गोरखपुर शहर
खजनी
पडरौना
फाजिलनगर
पिंडरा
वाराणसी कैंट
रामगोपाल यादव का सामने आया बयान
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत के दूसरे दौर से पहले, SP के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कुछ भी कहना था, वह हमने कल कह दिया था। मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं, और आज हम फिर से बातचीत करने जा रहे हैं।
सपा सांसद राजीव राय ने क्या कहा?
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत के दूसरे दौर से पहले, सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "हम सीटों की संख्या को लेकर चर्चा करेंगे। हमने उन्हें 26 सीटें दी हैं।"
कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा: सूत्र
कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा है। 46 सीटों को A कैटेगरी में बांटा गया है। 21 सीटों को B कैटेगरी में बांटा गया है। इन 67 सीटों पर कोई समझौता कांग्रेस पार्टी नहीं करना चाहती। बाकी करीब 64 से 65 सीटों पर कांग्रेस फ्लैक्सिबिलिटी के लिए तैयार है।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस 120 सीटों की लिस्ट लेकर सपा के पास पहुंची थी। इसमें वह रायबरेली-अमेठी की सभी सीटें मांग रही है।
साभार