सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने भी ठोक दिया ऑरेंज कैप के लिए दावा, अभी इस नंबर पर

आईपीएल में इस साल अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Apr 21, 2025 - 18:43
 0  20
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने भी ठोक दिया ऑरेंज कैप के लिए दावा, अभी इस नंबर पर

आईपीएल के हर मैच के बाद जिस तरह से अंक तालिका बदल रही है, उसी तरह ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। अब इस साल का आईपीएल करीब करीब आधा हो गया है। सभी टीमें अपने कम से कम सात मुकाबले खेल चुकी हैं। इस बीच वैसे तो ऑरेंज कैप की रेस में इस वक्त एलएसजी के निकोलस पूरन सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने भी इस कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 

अभी तक निकोलस पूरन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस साल आठ मैच खेलकर 368 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत भी 50 से ज्यादा का है और वे 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

साई सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

इसके बाद इस लिस्ट में नाम आता है साई सुदर्शन का। वे इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने सात मुकाबले खेलकर 365 रन बनाने का काम किया है। यानी वे निकोलस पूरन से ज्यादा पीछे नहीं हैं। उनके बल्ले से अभी तक चार अर्धशतक आए हैं। वे भी 50 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा का है। 

सूर्यकुमार यादव तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंचे

बात अगर सूर्यकुमार यादव की करें तो वे अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक आठ मैच खेलकर 333 रन बना लिए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। सूर्या का औसत भी 50 से ज्यादा का है। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है। वे इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 322 रन बना लिए हैं। यानी सूर्या और कोहली में भी ज्यादा अंतर नहीं है। विराट कोहली का औसत तो 64 के करीब का है। हालांकि अभी कई मुकाबले बाकी हैं और देखना होगा कि अब ये सीजन खत्म होगा तो कौन सा खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब होता है।

साभार