स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : विभागीय ग्रुप मे कमिश्नर इलेवन ने भोपाल पुलिस को 3 विकेट से जबकि कॉर्पोरेट ग्रुप मे साहेब इलेवन ने अल हम्द को 6 विकेट से हराया

Mar 25, 2026 - 20:04
 0  13
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : विभागीय ग्रुप मे कमिश्नर इलेवन ने भोपाल पुलिस को 3 विकेट से जबकि कॉर्पोरेट ग्रुप मे साहेब इलेवन ने अल हम्द को 6 विकेट से हराया
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : विभागीय ग्रुप मे कमिश्नर इलेवन ने भोपाल पुलिस को 3 विकेट से जबकि कॉर्पोरेट ग्रुप मे साहेब इलेवन ने अल हम्द को 6 विकेट से हराया

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज विभागीय ग्रुप में भोपाल पुलिस और कमिश्नर इलेवन के मध्य मैच खेला गया जिसमें कमिश्नर 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल पुलिस की टीम 15 ओवर में 116 रन बनाकर अल आउट ही गई जिसमें बिट्टू ने 37 रन, अतुल दीक्षित ने 32 रन, सौरव ने 18 रन और अनुराग ने 13 रन का योगदान दिया। कमिश्नर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जावेद ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि बिट्टू चौहान और फहाद ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी कमिश्नर इलेवन की टीम ने 18.3 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए और यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। कमिश्नर इलेवन की तरफ से मुदस्सर आलम ने नाबाद 23 रन, विजय पारोचे ने 21 रन, रवि नरवरे ने 17 रन, मनाज़िर अली ने 13 रन, फहाद ने नाबाद 12 रन और बिट्टू चौहान ने 11 रन की पारी खेली। भोपाल पुलिस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि अमित यादव ने 13 रन देकर दो विकेट लिए। गौतम ने एक विकेट लिया। जावेद खान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें बीडीसीए सहसचिव श्री मुजीब उद्दीन और वरिष्ठ क्रिकेटर श्री हरभान सिंह सेंगर ने पुरस्कृत किया। 

 वही आज का दूसरा मैच कॉरपोरेट ग्रुप में अल हम्द और साहेब इलेवन के बीच खेला गया जिसमें साहेब इलेवन टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल हम्द की टीम निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे आलोक ने 70 रन, मनीष ने 26 रन, फ़राज़ और राशिद ने 23-23 रन बनाए जबकि साबिर ने 17 रन का योगदान दिया। साहेब इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनोद पाल ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि जोंटी ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए। अमेय, संकेत और आशुतोष ने 1-1 विकेट लिया। 

 जवाबी पारी खेलने उतरी साहेब इलेवन की टीम ने 15.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। साहेब इलेवन की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए लवीन मंघानी ने 55 रन, पियूष टंडन और रवि प्रकाश ने 46-46 रन बनाए जबकि शुभम पांडे ने 25 रन का योगदान दिया। अल हम्द की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए करण शर्मा ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि रवि पाटनकर और असलम ने 1-1 विकेट लिया। लवीन मंधानी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें अरेरा अकादमी के मुख्य कोच श्री सुरेश चेनानी और मयंक अकादमी के मुख्य कोच श्री के डी गुप्ता ने पुरुस्कृत किया। 

आज के मैच 

कॉर्पोरेट ग्रुप 

1. आरएनटीयू विरुद्ध सुपर हिटर्स 

2. अल हम्द विरुद्ध साहेब इलेवन