स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता : वेटरन ग्रुप मे मयंक चतुर्वेदी अकादमी मास्टर्स ने भोपाल मास्टर्स को 68 रन से हरा किया फ़ाइनल मे प्रवेश *विभागीय ग्रुप मे डीजीपी इलेवन ने विनय वर्मा के दोहरे प्रदर्शन से एजी ऑडिट को 143 रन से हराया

Dec 25, 2024 - 20:30
 0  20

स्थानीय ओल्ड केम्पीयन खेल मैदान पर स्पोर्ट्स एज और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के सयुंक्त तत्वाधान में स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज वेटरंस ग्रुप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले मे मयंक मास्टर्स ने भोपाल मास्टर्स को 68 रन से हरा कर प्रतियोगिता के फ़ाइनल मे प्रवेश कर लिया। मयंक चतुर्वेदी अकादमी मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक चतुर्वेदी अकादमी मास्टर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बनाए जिसमे समीर कुरैशी ने 74 रन, सूरज बागोरा ने 56 रन की पारी खेली जबकि के डी गुप्ता ने नाबाद 44 रन बनाए और सनी भटनागर ने 19 रन की पारी खेली। भोपाल मास्टर्स से मयंक ने दो विकेट लिए जबकि मोनू को एक विकेट मिला। जवाबी पारी खेलते हुए भोपाल मास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। भोपाल मास्टर्स की तरफ से शैलेश पटेल ने 40, सोनू प्रजापति ने 24, विवेक सूर्यवंशी ने 21 रन बनाए जबकि रामेंद्र राज ने नाबाद 15 और मनीष पाटिल ने 13 रन का योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी अकादमी मास्टर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल अय्यर ,हर्ष चौहान और केडी गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए जबकि डॉ ० विवेक परिहार ,सनी भटनागर और समीर कुरैशी ने 1-1 विकेट लिया। समीर कुरैशी को आरएनटीयू मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर सनी भटनागर, हरभान सिंह सेंगर और जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरुस्कृत किया।                                                    

वही आज विभागीय ग्रुप में डीजीपी 11 और एजी ऑडिट के बीच मैच खेला गया जिसमें एजी ऑडिट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया डीजीपी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 256 रन बनाएं जिसमें विनय वर्मा ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 50 गेंद पर 104 रन बनाएं जबकि मनजीत ने 32 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली। दिशांत खरे ने 29 गेंद पर 52 रन बनाए। एजी ऑडिट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राम दुबे ने 2 जबकि महेंद्र और विवेक ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एजी ऑडिट की टीम 19.2 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें जावेद अली ने 40 रन, अंकित ने 14 रन, राम दुबे ने 13 रन और कुलदीप ने 12 रन की पारी खेली। डीजीपी 11 की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनय वर्मा ने 12 रन लेकर 3 विकेट लिए जबकि अंकुश ने 22 रन देखकर 3 विकेट लिए, शुभम में 24 रन देकर 2 लिए। विनय वर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए आरएनटीयू मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर सनी भटनागर अमिताभ वर्मा और जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुरुस्कृत किया। आज के मैच : विभागीय ग्रुप : नगर निगम कमिश्नर इलेवन विरुद्ध एजी ऑडिट दोपहर 12.30 बजे 

वेटरन ग्रुप दूसरा सेमीफाइनल  सेंट्रल स्ट्राइकर्स विरुद्ध हमीदिया मास्टर्स प्रातः 9.30 निवेदक 

योगेन्द्र व्यास 

आयोजन सचिव 

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ भोपाल