हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
इंग्लैंड ने भारत दौरे की शानदार शुरुआत की है. पहले ही टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 28 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत को जीत के लिए 231 रन का टारगेट मिला था, लेकिन दूसरी टॉम हार्टली (7 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के चलते पूरी भारतीय टीम 202 रन पर ऑलआउट हो गई. हार्टली से पहले ओली पोप ने भी बल्ले से शानदार खेल दिखाया और 196 रन की बड़ी पारी खेलकर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराकर जीत तक पहुंचाया.
भारत को 202 रन पर ऑलआउट कर इंग्लैंड ने यह मैच अपने नाम कर लिया है. टॉम हार्टली ने सिराज को स्टंप आउट कराकर भारत का आखिरी विकेट झटका. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
साभार