मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तारीख का ऐलान, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी गई है. इससे पहले परीक्षा 19 नवंबर को होनी थी, जिसे टाल दिया गया था.

Nov 24, 2026 - 15:41
 0  1
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तारीख का ऐलान, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीखों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया गया है. नए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 को होगी. पहले इसे 19 नवंबर 2026 को कराया जाना था, लेकिन बाद में टाल दिया गया. फिलहाल परीक्षा की तारीख बताई गई है, इसके लिए शिफ्ट टाइमिंग के साथ पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. साथ ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी होंगे. 

कुल इतने पदों पर है भर्ती

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए 9 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसके बाद 22 सितंबर से आवेदन शुरू हुए और 7.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया. ये उम्मीदवार 19 नवंबर को परीक्षा देने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी बताया गया कि परीक्षा की तारीख को टाल दिया गया है. कई उम्मीदवारों का लगा कि भर्ती को रद्द किया गया है, लेकिन बाद में ये साफ हो गया कि सिर्फ तारीख में बदलाव किया जा रहा है. 

इस वजह से बदलनी पड़ी तारीख

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव इसलिए किया गया, क्योंकि इसी तारीख के आसपास एक दूसरी परीक्षा भी आ रही थी. दोनों परीक्षाओं की तारीख आपस में टकराने के चलते MPESB ने कांस्टेबल परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया. अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख बता दी गई है. 

एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी?

MPESB की तरफ से कहा गया है कि एडमिट कार्ड जल्द ही esb.mp.gov.in पर जारी होंगे, लेकिन अभी पक्की तारीख नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में कभी भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय आदि लिखा होगा. 

साभार