*मशरूम वर्ल्ड मास्टर्स एवं सीनियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता* *रोमांचक मैच मे कस्तूरबा इलेवन ने हमीदिया स्पोर्ट्स को 4 विकेट से हराया जबकि सेंट्रल स्ट्राइकर ने भोपाल पुलिस को 76 रन से हराया*
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ भोपाल द्वारा आयोजित मशरूम वर्ल्ड मास्टर्स एवं सीनियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कस्तूरबा इलेवन विरुद्ध हमीदिया स्पोर्ट्स के मध्य मैच खेला गया जिसमे कस्तूरबा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीदिया स्पोर्ट्स की पूरी टीम 20 ओवर मे 144 रन बना सकी। हमीदिया की तरफ से प्रदीप ने 29, ओसाफ ने 25, जबकि संजय शर्मा और प्रदीप दुबे ने 24 24 रन की पारी खेली। कस्तूरबा की तरफ से पुष्पेन्द्र, मयंक, सोनू और मनीष ने दो दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी कस्तूरबा इलेवन ने यह मैच 19.4 ओवर मे 6 विकेट खोकर 145 रन बनाकर 4 विकेट से जीत लिया। कस्तूरबा की तरफ से दीपक ने 30, प्रदीप कनाडे ने 29, और शैलेष ने 27 रनो की पारी खेली। हमीदिया की तरफ से पी सी रजक ने दो जबकि मेहफ़ूज़, असलम, जाकिर और ओसाफ ने एक एक विकेट लिया। सोनू को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। आज का दूसरा मैच सेंट्रल स्ट्राइकर इंदौर और भोपाल पुलिस के मध्य खेला गया जिसमे सेंट्रल स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए जिसमे अमित पॉल ने शानदार शतक100 रन, जीतेन्द्र लिखर ने 64 रनो की पारी खेली। भोपाल पुलिस की तरफ से गौतम ने दो जबकि विजय और बिट्टू ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल पुलिस की पूरी टीम 18.4 ओवर मे 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिट्टू ने 71, सुशील ने 15, शिवमंगल ने 14 और अतुल ने 10 रन बनाए। सेंट्रल स्ट्राइकर की तरफ से शेख सादिक ने 4, जमील खान ने 3 जबकि जीतेन्द्र, इमरान और संजय ने एक एक विकेट लिया। अमित पॉल को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।