यह आईपीएल नहीं है', वैभव की रिकॉर्ड सुनामी पारी के बाद राजस्थान सहित 3 फ्रेंचाइजी ने की खिंचाई

फाइनल से पहले लीग मैच में श्रीलंका के बॉलर विशेन हलमबागे ने वैभव की नाकामी के बाद उन्हें यह कहते हुए निशाना बनाया था, 'यह आईपीएल नहीं है.' अब फ्रेंचाइजी ने खिंचाई के लिए इन्हीं शब्दों को ही हथियार बना लिया

Jun 22, 2026 - 17:25
 0  20
यह आईपीएल नहीं है', वैभव की रिकॉर्ड सुनामी पारी के बाद राजस्थान सहित 3 फ्रेंचाइजी ने की खिंचाई

हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई तीन देशों की ट्राई सीरीज के फाइनल में वैफव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के सिर्फ 11 गेंदों पर रिकॉर्ड अर्द्धशतक और 94 रन की तूफानी पारी से वैभव ने उन पर पिछले कई मैचों से जमकर शब्दबाण चलाने वाले विशेन हलमबागे ही नहीं, बल्कि पूरी श्रीलंकाई टीम को बहुत ही अच्छी तरह से बता दिया कि भविष्य पर उन पर सोच समझकर छींटाकशी करें. दरअसल फाइनल से पहले मैदान पर चले शब्दबाणों से हलमबागे के कमेंट- 'यह आईपीएल नहीं है.' ने ही वैभव को बहुत ज्यादा आहत किया था. और इसी कमेंट के बाद मामला अलग स्तर पर चला गया. बहरहाल, वैभव की सुनामी पारी के बाद उनकी राजस्थान रॉयल्स सहित बाकी दो फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी की खिंचाई करते हुए इसी लाइन को आधार बनाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से संदेश पोस्ट किए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वैभव की तूफानी अर्द्धशतक पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह आईपीएल नहीं है.' यह लाइन लिखते हुए फ्रेंचाइजी ने वैभव की ओर से उनका काल्पनिक जवाब भी लिखा है: मेरे बैट को रोकें

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी वैभव की फोटो के साथ आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह आईपीएल नहीं है.' वहीं, उसने भी वैभव की ओर से काल्पनिक जवाब लिखते हुए आगे लिखा, 'और मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से लिया है'

अब जब बाकी दो फ्रेंचाइजी ने वैभव की तस्वीरें पोस्ट कीं, तो भला उनकी राजस्थान रॉयल्स कैसे पीछे रहती. राजस्थान रॉयल्स ने भी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच की फोटो के साथ लिखा- 'यह आईपीएल नहीं है'

साभार