द्वितीय मशरूम वर्ल्ड सीनियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता* *एम सी सी ए ने वी एस अकादमी को 49 रन से हराया
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल द्वारा आयोजित द्वितीय मशरूम वर्ल्ड सीनियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज का पहला मुकाबला एम सी सी ए और वी एस क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमे एम सी सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर मे 8विकेट खोकर 131 रन बनाए। शिवांश चतुर्वेदी ने नाबाद 34, यमन ने 24, देवांश ने 18, ओजस ने 17 और अरबाज़ ने 11 रन बनाए। वी एस अकादमी की तरफ़ा से अविरल ने शानदार गेन्दबाज़ी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि पुनीत ने 2 और गुरु ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी वी एस अकादमी की टीम 82 रन बनाकर ऑलआउट हों गई जिसमे वृत्तांत ने 17, आरव ने 11 और अविरल ने 10 रन की पारी खेली। एम सी सी ए की तरफ़ से हर्ष कोकते ने 4 जबकि अक्षत और शिवांश ने 2 2 विकेट लिए। प्रभाँशु और समृद्ध को एक एक विकेट मिला। इस तरह एम सी सी ए ने यह मैच 49 रनो से जीत लिया। हर्ष कोकते को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर और पूर्व रणजी कप्तान श्री बृजेश तोमर, श्री श्याम मूर्ति और श्री नन्द जीत सिंह ने सम्मानित किया। *आज के मैच* अकीरा क्रिकेट अकादमी विरुद्ध फेथ क्रिकेट क्लब (सीनियर्स ग्रुप ) आई पी सी विरुद्ध मेडिकल इलेवन ( मास्टर्स ग्रुप)