विमेंस वनडे वर्ल्ड कप मैच के लिए इंदौर में क्रेज, होलकर स्टेडियम में होंगे 5 मुकाबले, जानें किन टीमों में होगी भिड़ंत
भारत में 4 वेन्यू पर मैच होंगे. इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और नवी मुंबई को मेजबानी मिली है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में 5 मैच खेले जाएंगे, जिसे लेकर इंदौर के दर्शकों में काफी उत्साह है. इंदौर में 1 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा. इसके लिए होलकर स्टेडियम में पूरी तैयारियां कर ली गई है.
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women's ODI World Cup 2025) के 13वें एडिशन की शुरुआत मंगलवार, 30 सितंबर 2025 से होने जा रही है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है. दोपहर 3 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में ओपनिंग मैच खेला जाएगा. हालांकि पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे.
2 नवंबर तक टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 31 मैच होंगे. 29 और 30 अक्टूबर 2025 को 2 सेमीफाइनल मैच होंगे.वहीं 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा. हालांकि पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंची तो मुकाबला कोलंबो में होगा.
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की टीमें
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान आपस में भिड़ेगी.
भारत में 4 वेन्यू पर मैच होंगे. इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और नवी मुंबई को मेजबानी मिली है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में 5 मैच खेले जाएंगे, जिसे लेकर इंदौर के दर्शकों में काफी उत्साह है. इसे लेकर इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में पूरी तैयारियां कर ली गई है.
इस दिन इंदौर में होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच
इंदौर में पहला मैच बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर पहुंच गई है. वहीं दोनों टीमों ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में मंगलवार, 29 सितंबर को नेट प्रैक्टिस की. इस दौरान दोनों ही टीमों ने मैदान में जमकर पसीना बहाया. मैच को लेकर होलकर स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दें कि 19 अक्टूबर 2025 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा.
इंदौर में कब खेला जाएगा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, किस टीम की होगी भिड़त
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर)सोमवार, 6 अक्टूबर 2025: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (इंदौर)रविवार, 19 अक्टूबर 2025: भारत बनाम इंग्लैंड (इंदौर)बुधवार, 22 अक्टूबर 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (इंदौर)शनिवार, 25 अक्टूबर 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (इंदौर)
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फुल शेड्यूल (Women's ODI World Cup 2025 Full Schedule)
30 सितंबर 2025 को गुवाहाटी में भारत बनाम श्रीलंका1 अक्टूबर 2025 को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड2 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान 3 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका 4 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान 6 अक्टूबर 2025 को इंदौर में न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका 7 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड8 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान 9 अक्टूबर 2025 को विशाखापट्नम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 10 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
11 अक्टूबर 2025 को कोलंबो श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
12 अक्टूबर 2025 को विशाखापट्नम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
13 अक्टूबर, 2025 को विशाखापट्नम में बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका
14 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
15 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
16 अक्टूबर 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (विशाखापट्नम)
17 अक्टूबर 2025: श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (कोलंबो)
18 अक्टूबर 2025: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
19 अक्टूबर 2025 को इंदौर में भारत बनाम इंग्लैंड
20 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 21 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
22 अक्टूबर 2025 को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
23 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड
24 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान 25 अक्टूबर 2025 को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
26 अक्टूबर 2025 को विशाखापट्नम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
26 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई में भारत बनाम बांग्लादेश
29 अक्टूबर 2025: सेमीफाइनल 1 (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
30 अक्टूबर 2025: सेमीफाइनल
2 (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
2 नवंबर 2025: फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत टीमों का स्क्वाड (Women's World Cup 2025 India squad)
भारतीय टीम स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर,जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़.
साभार