IPL 2026 के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट, एक टीम ने अब भी नहीं लगाई 'कप्तान' पर मुहर

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. 10 में से एक टीम ऐसी है जिसने अब तक अपने कप्तान के नाम पर मुहर नहीं लगाई है.

Mar 16, 2026 - 17:41
 0  8
IPL 2026 के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट, एक टीम ने अब भी नहीं लगाई 'कप्तान' पर मुहर

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है.

पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन रफ्तार पकड़े, उससे पहले जान लीजिए कि किस टीम की कप्तानी कौन करने वाला है?

सभी टीमों का कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - ऋतुराज गायकवाड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) - रजत पाटीदार

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - पैट कमिंस

पंजाब किंग्स (PBKS) - श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - ऋषभ पंत

मुंबई इंडियंस (MI) - हार्दिक पांडया

दिल्ली कैपिटल्स (DC) - अक्षर पटेल

गुजरात टाइटंस (GT) - शुभमन गिल

राजस्थान रॉयल्स (RR) - रियान पराग

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - अभी तय नहीं

राजस्थान को मिला 24 साल का कप्तान

राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. IPL 2026 में टीम की कमान 24 वर्षीय रियान पराग संभालेंगे. पिछले कुछ सीजन से संजू सैमसन राजस्थान टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन वो अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. आठ टीमों ने अपने कप्तान में कोई बदलाव नहीं किया है.

एक टीम अब भी बाकी

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक अकेली ऐसी टीम है, जिसने IPL 2026 के लिए अपने कप्तान का अब तक नाम घोषित नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अजिंक्य रहाणे के कप्तान बने रहने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ऋषभ पंत ना केवल IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं बल्कि सबसे महंगे कप्तान भी हैं. इस बार वो लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी लीडरशिप में कम से कम प्लेऑफ तक ले जाना चाहेंगे.

साभार