आईपीएल ऑक्शन के लिए 1220 प्लेयर्स के नाम आए सामने, 17 देशों के खिलाड़ी शामिल, केवल 66 ही बिक पाएंगे
अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए ऑक्शन दिसंबर में होगा, इससे पहले प्लेयर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। हालांकि अभी प्लेयर्स के नाम नहीं आए हैं, लेकिन किस देश के कितने खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, ये पता चल गया है।
आईपीएल की ओर से बड़ा और अहम ऐलान कर दिया गया है। अगले महीने होने वाली नीलामी के लिए कितने खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कुल मिलाकर 17 देशों के प्लेयर्स ने अपने अपने नाम दिए हैं। हालांकि ध्यान रखने बात ये है कि इस बार केवल 66 ही खिलाड़ी बिकेंगे। इतने ही स्लॉट आईपीएल टीमों के पास खाली हैं। हालांकि हो सकता है कि अभी बीसीसीआई की ओर से इस लिस्ट को और भी छोटा किया जाए।
अगले साल होने के आईपीएल की नीलामली 16 दिसंबर को होगी
अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 16 दिसंबर को नीलामी गोवा में होगी, इसका ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया है। इस बार कुल मिलाकर 1,220 खिलाड़ियों ने अपने नाम के लिए दिए हैं। इसमें 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात ये है कि अभी जब रिटेंशन हुआ था, तब सभी दस टीमों ने मिलकर 184 खिलाड़ियों को अपने ही पास रखने का फैसला किया था। अब केवल अधिक से अधिक 66 स्लॉट ही खाली हैं, इसमें से 25 विदेशी स्लॉट हैं, बाकी भारतीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इस बीच आईपीएल की ओर से बताया गया है कि रजिस्टर्ड प्लेयर्स की लिस्ट में 184 कैप्ड, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड प्लेयर्स में 925 भारतीय हैं, जिनमें 127 ऐसे हैं, जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 53 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 40, वेस्ट इंडीज के 36, न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें USA ने 13 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। UAE और नेपाल ने 10-10 रजिस्ट्रेशन किए हैं।
किस टीम के पास कितने स्लॉट खाली
इस बार सबसे ज्यादा स्लॉट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास खाली हैं। इन टीमों को नौ-नौ खिलाड़ी नीलामी के दिन खरीदने होंगे, तभी उनका स्क्वाड पूरा होगा। सीएसके, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 6-6 प्लेयर्स खरीदने हैं। एलएसजी की टीम 7 खिलाड़ियों को चुनेगी। जीटी यानी गुजरात टाइटंस के पास केवल तीन स्लॉट खाली हैं। केकेआर की टीम आठ और एलएसजी की टीम सात प्लेयर्स को खरीदेगी। आरसीबी के पास केवल 5 ही स्लॉट खाली बचे हैं।
साभार