जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

Dec 24, 2024 - 20:20
 0  25
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण, एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, श्रीमती निधि चौकसे एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 116 आवेदन प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

साभार