टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर लेकिन इस कम अनुभवी खिलाड़ी की चमकी किस्मत

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टखने की चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही बॉल पर फील्डिंग करते हुए हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे और उन्हें रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (N में भेजा गया था. पहले कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या सेमीफाइनल से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन अब वह वर्ल्ड कप के बाकी बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. आईसीसी ने भी इसकी पुष्टि की है.

Nov 4, 2023 - 20:14
 0  12
टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर लेकिन इस कम अनुभवी खिलाड़ी की चमकी किस्मत

प्रसिद्ध कृष्णा को किया गया शामिल

मंजूरी मिलने के बाद स्क्वाड में मिली जगह

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टखने की चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही बॉल पर फील्डिंग करते हुए हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे और उन्हें रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में भेजा गया था. पहले कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या सेमीफाइनल से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन अब वह वर्ल्ड कप के बाकी बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. आईसीसी ने भी इसकी पुष्टि की है. 

प्रसिद्ध कृष्णा को किया गया शामिल

हार्दिक पांड्या चोट से उबरने में विफल रहे और अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. हार्दिक की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास अनुभव की कमी है. उन्होंने सिर्फ 17 वनडे ही खेले हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में भारतीय टीम में योगदान देते थे जबकि प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाज हैं.

साभार