भारतीय क्रिकेट टीम का ये बड़ा खिलाड़ी BJP में शामिल, पत्नी ने शेयर कीं फोटोज

रवींद्र जडेजा की पत्नी जामनगर सीट से बीजेपी विधायक हैं. अब, दिग्गज क्रिकेटर भी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में उतर गए हैं.

Sep 5, 2024 - 17:10
 0  20
भारतीय क्रिकेट टीम का ये बड़ा खिलाड़ी BJP में शामिल, पत्नी ने शेयर कीं फोटोज

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने तस्वीरें साझा कीं

रिवाबा जडेजा जामनगर सीट से भाजपा विधायक है

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पुष्टी की.

रीवाबा ने X पर नए सदस्य के रूप में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं. अपनी पोस्ट में रिवाबा ने अपने और अपने पति की बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ तस्वीरें भी साझा कीं.

रिवाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने अपने घर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है.' बता दें कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में की थी, जिसमें 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्य बने थे.

रिवाबा का राजनीतिक सफर

रिवाबा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी ने उन्हें 2022 में जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. वह आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर को हराकर विजयी हुईं थीं. वहीं, उनके चुनाव प्रचार के दौरान रवींद्र जडेजा भी उनके साथ में प्रचार करते देखे गए.

स्टार खिलाड़ी जड़ेजा

35 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप 2024 जीत के बाद टी20आई से संन्यास की घोषणा की थी.

साभार