मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्य की 7 करोड़ जनता को भिखारी बोल दिया? कांग्रेस ने लपका मौका

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का भीख वाला बयान चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने इसको लेकर जेपी नड्डा को पोस्ट किया था, लेकिन बाद में डिलीट करना पड़ा. मामले को कांग्रेस ने भी मौके पर चौका मारा और इंदौर में ऐसा पोस्टर लगा दिया कि बयान जिसे नहीं पता था अब उसे भी पता लग रहा है.

Mar 5, 2025 - 17:06
 0  10
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्य की 7 करोड़ जनता को भिखारी बोल दिया? कांग्रेस ने लपका मौका

मध्य प्रदेश में इस समय एक नई तरह की राजनीति देखने को मिल रही है. राज्य की जनता को भिखारी क्यों बोला? एमपी कांग्रेस मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस ने इंदौर में प्रहलाद पटेल के पोस्टर सड़कों पर चस्पा कर दिए. इंदौर में कांग्रेस के विरोध का ये तरीका चर्चा में है. भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री ने 7 करोड़ जनता को भिखारी बोला है, उनकी जुबान 6 फीट लंबी हो गई है. कांग्रेस के इस विरोध पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मंत्री जी की 6 फीट लंबी जुबान वाला ये पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में जरूर है. 

एमपी के ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल के खिलाफ लगाए पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है कि मंत्री जी ने प्रदेश की 7 करोड़ जनता को भिखारी कैसे बताया. कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर पोस्टर चस्पा किए, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की 6 फीट लंबी जुबान दिखाई दे रही है. जुबान पर लिखा है वोट मांगते समय भगवान और वोट देने के बाद भिखारी. कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि कैबिनेट मंत्री माफी मांगे और अपना इस्तीफा दें. 

मंत्री जी का विवादित बयान 

दरअसल ये पूरा मामला राजगढ़ में हुए एक कार्यक्रम से शुरू होता है. कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कुछ ऐसे बयान दे दिए थे जिसके बाद से इस मामले पर राजनीतिक गरमा- गर्मी शुरू हो गई. मंत्री जी ने कहा था कि "जनता को सरकार से 'भीख' मांगने की आदत हो गई है. जनता नेताओं को माला पहनाकर अपनी इच्छाओं का पत्र थमा देते हैं." प्रदेश की जनता को लोकर मंत्री जी के इस विवादित बयान के बाद से विपक्ष ने बीजेपी के साथ- साथ मंत्री प्रह्लाद पटेल पर खूब पलटवार किया था. 

विपक्षी दल के एक्टिव होते ही मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अपने कथित बयान पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि ये "बयान सामाजिक मंच दिया गया था. स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना कोई अपराध नहीं होता. ये मेरी व्यक्तिगत बात है, जिसे मैं पहले से करता आया हूं. पूरा बयान पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है."

साभार