यूपी में BJP ने फाइनल किया 209 प्रत्याशियों का नाम, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। बड़ी बात ये है सभी नाम सीएम योगी की सहमति से तय किए गए हैं। फिलहाल इन नामों को लखनऊ से दिल्ली भेजा गया है, जहां आखिरी मुहर लगने का इंतजार है।
लखनऊ: यूपी में किसी भी समय चुनावी बिगुल बज सकता है। ऐसे में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एक्शन मोड में है। दीपावली के समापन के साथ ही बीजेपी यूपी में ग्राउंड पर एक्टिव मोड में उतर गई है। जानकारी के मुताबिक यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। ये नाम अब लखनऊ से दिल्ली भेज दिए गए हैं। अब माना जा रहा है कि इस लिस्ट के साथ ही अब बीजेपी का यूपी चुनाव को लेकर एक्शन शुरू हो गया है। 209 नाम फाइनल होने के बाद यूपी में बीजेपी के आधे प्रत्याशियों के नाम कन्फर्म माने जा रहे हैं। इस बार यूपी में बीजेपी 300 पार का टारगेट लेकर चल रही है।
सीएम योगी ने तय किए नाम
दरअसल, बीजेपी ने 209 कैंडिडेट की लिस्ट तैयार की है। ये नाम A कैटेगरी के तहत तय किए गए हैं। इन सभी नामों को अब लखनऊ से दिल्ली से भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने 209 उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया है और इंतजार अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कंफर्मेशन का है। जैसे ही इन नामों पर फाइनल मुहर लगेगी तो इन कैंडिडेट्स को टिकट के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को अपने इलाके में पर्याप्त समय मिल सके। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी के इन प्रत्याशियों के नाम सीएम योगी की सहमति के बाद ही फाइनलाइज किए गए हैं।
अखिलेश पर SIR को लेकर साधा निशाना
दूसरी तरफ यूपी में SIR को लेकर भी जंग जारी है। सीएम योगी ने एक हिंदी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अखिलेश यादव अब SIR वापस लेने की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि वो जानते हैं कि SIR में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 परसेंट बढ़ी है। अखिलेश यादव को इसमें फायदा दिख रहा है। वहीं 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर्स के नाम कट गए हैं। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अखिलेश यादव SIR के खिलाफ शिकायत नहीं करेंगे। क्योंकि उनका वोट बैंक बढ़ता दिख रहा है।
सीएम योगी ने 2027 के चुनाव को 80-20 की लड़ाई बताते हुए कहा कि 80 फीसदी मतदाता सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के मुद्दे पर बीजेपी और एनडीए के साथ खड़े हैं, जबकि सिर्फ 20 फीसदी वोटर विपक्ष के साथ जाएंगे। सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे नारे को भी जस्टिफाई किया है। सीएम योगी ने कहा कि ये ध्रुवीकरण का नारा नहीं है, बल्कि इतिहास से सबक लेने का प्रयास है कि अगर हम जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बटेंगे तो हमें सिर्फ और सिर्फ नुकसान उठाना पड़ेगा। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे।
साभार