रायबरेली में जारी रहेगी 'परिवार' की विरासत, मां की सीट पर ताल ठोकेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा!
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस से कौन चुनाव लड़ेगा ये बड़ा सवाल लोगों के मन में था. सूत्रों के मुताबिक अब बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है. ये फैसला पार्टी की बैठक में तय किया गया है.
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस से कौन चुनाव लड़ेगा ये बड़ा सवाल लोगों के मन में था. सूत्रों के मुताबिक अब बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है. ये फैसला पार्टी की बैठक में तय किया गया है. सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम की आधिकारिक घोषणा 15 अप्रैल के बाद की जा सकती है.
यूपी की राजनीति में रही हैं सक्रिय
प्रियंका गांधी की अगर बात की जाए तो शुरू से ही यूपी की राजनीति में सक्रिय रही हैं. पहले उनका दायरा अमेठी और रायबरेली तक सीमित हुआ करता था, 2019 में जब कांग्रेस महासचिव बनाई गईं तो उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था. बाद में वो पूरे यूपी की प्रभारी बन गई थीं. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का नेतृत्व किया था. बल्कि, कांग्रेस नेतृत्व भी उनके मामलों में दखल नहीं दे रहा था.
कांग्रेस का गढ़ है रायबरेली
प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली की महिलाओं की हिम्मत का प्रतीक हैं. रायबरेली सीट कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है. ये यूपी की इकलौती सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी. तब सोनिया गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची थीं. 1971 के बाद अब तक सिर्फ तीन बार ही यहां पर कांग्रेस को हार मिली. इंदिरा गांधी इस सीट से 2 बार तो वहीं सोनिया गांधी चार बार सांसद रही.
प्रियंका के नाम की घोषणा की तैयारी!
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं और कांग्रेस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. कांग्रेस की उच्च स्तरीय संगठन बैठक में ये फैसला लिया गया और 15 अप्रैल के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. इतना ही नहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायबरेली में बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है. यानी अब सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी रायबरेली की बागडोर संभाल सकती हैं.
साभार