शमी भाई अब ऑलराउंडर हैं', फिर खुद ही हंस पड़े ईशान, किशन ने खोले टीम के कई अंदरूनी राज

ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की जमकर सराहना की है. उनका कहना है शमी क्रिकेट के दिग्गज हैं. मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर हैं. हालांकि, उन्होंने यह बात मुस्कुराते हुए कही

Sep 5, 2026 - 17:13
 0  7
शमी भाई अब ऑलराउंडर हैं', फिर खुद ही हंस पड़े ईशान, किशन ने खोले टीम के कई अंदरूनी राज

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? उन दोनों टीमों का नाम सामने आ चुका है. फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए छह सितंबर से 10 सितंबर के बीच ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. अहम मुकाबले से एक दिन पूर्व ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने मीडिया के संग खास बातचीत की है. उन्होंने विकेट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'विकेट सीओई की तरह नहीं होगा. थोड़े अलग होंगे. चौथे या पांचवें दिन टर्न का फायदा मिल सकता है.'

मोहम्मद शमी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'शमी क्रिकेट के दिग्गज हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए सराहनीय प्रदर्शन किया है. पिछले मुकाबले में उनके प्रयास को देखते हुए शमी भाई का और ओवर मांगना कप्तान का आत्मविश्वास दिखाता है. मैच के दौरान उन्होंने दो चौके लगाए. मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर हैं.' हालांकि, ऑलराउंडर वाली बात उन्होंने मुस्कुराते हुए कही.

किशन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'उस वर्ल्ड कप (वर्ल्ड कप 2024) को बीते तीन साल हो गए हैं. मैं आज भी उनके अंदर वही भूख और प्रेरणा देख रहा हूं. वह भारतीय टीम में वापसी के लिए बेकरार हैं. जब मैं कप्तानी कर रहा होता हूं तो वह मुझे कई सारे विकल्प प्रदान करते हैं.'

वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले अपने बारे में बात करते हुए किशन ने कहा, 'मैं बस खेलता रहता हूं. हां, अलग-अलग फॉर्मेट में खेलना मुश्किल हो सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हमारे पास अभ्यास करने के लिए दो दिन हैं.'

वैभव सूर्यवंशी के बारे में विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो वैभव बहुत होशियार है. उसे पता है कि वह क्या कर रहा है. पिछले मैच में उसने अहम भूमिका निभाई थी. अगर उसे किसी चीज की जरूरत होती है तो हम उसकी मदद करने के लिए मौजूद हैं.'

साभार