स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : कॉर्पोरेट ग्रुप मे टीम स्कोप ने साहेब इलेवन को 59 रन से हरा किया ख़िताब पर कब्ज़ा
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज कॉर्पोरेट ग्रुप का फ़ाइनल मैच टीम स्कोप और साहेब इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें साहेब इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम स्कोप की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाएं जिसमें दानिश खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए जबकि अभिषेक गिरी ने 23 रन, अमित शर्मा ने 21 रन और विक्रांत कोरी ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। साहेब इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य गौर और संकेत दुबे ने 2-2 विकेट लिए जबकि अमेय दुबे, विनोद पॉल और पीयूष टंडन ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी साहेब इलेवन की टीम 17.5 ओवर में 100 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच 59 रन से हार गई। साहेब इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सैय्यद जामरान ने 30 रन, अमेय दुबे ने 19 रन और रवि प्रकाश ने 10 रन का योगदान दिया। टीम स्कोप की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जीशान अली ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अमित शर्मा और दीपक मालवीय ने 2-2 विकेट लिए। रमीज खान और रिज़वान ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द फ़ाइनल जीशान अली को चुना गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर और पार्षद वार्ड 70 श्री अशोक वाणी, पार्षद वार्ड 69 श्री सूर्यकांत गुप्ता, बीडीसीए के उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर, सहसचिव बीडीसीए मुजीबउद्दीन, भोपाल के वरिष्ठ क्रिकेटर श्री बी राजन राव, श्री मनीष शुक्ला, श्री अतुल वर्मा, श्री प्रदीप दुबे, श्री अतुल खरे, श्री विजय तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ क्रिकेटर और और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कल वेटरन ग्रुप का डिसाइडर मैच रेलवे मास्टर्स और भोपाल मास्टर्स के मध्य खेला जाएगा और इस मैच मे जो टीम जीतेगी वही फ़ाइनल मे प्रवेश करेगी। आईपीसीए की टीम पहले ही फ़ाइनल मे प्रवेश कर चूकि है। फ़ाइनल 9 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में यह रहे सर्वश्रेष्ठ
टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी : विनोद पॉल साहेब इलेवन
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अभिषेक गिरी टीम स्कोप
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : ज़ीशान अली टीम स्कोप
सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : लवीन मंधानी साहेब इलेवन
सर्वश्रेष्ठ फील्डर : प्रतीक मालवीय (जोंटी) साहेब इलेवन
अनुशासित टीम : सुपर हीटर्स