ऐसे में सफलता मुश्किल', हार पर गावस्कर ने बताया कहां है टीम इंडिया सबसे ज्यादा कमजोर, आंकड़े लगा रहे मुहर

बुधवार को विंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी की, तो टीम इंडिया पंडितों के निशाने पर आ गई. गावस्कर ने बताया है कि कहां भारत कमजोर पड़ रहा है

Oct 15, 2026 - 15:21
 0  0
ऐसे में सफलता मुश्किल', हार पर गावस्कर ने बताया कहां है टीम इंडिया सबसे ज्यादा कमजोर, आंकड़े लगा रहे मुहर

विंडीज ने बुधवार को हैदराबाद में भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबर कर ली. इस हार के बाद महान गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों से लक्ष्य का पीछा करते समय अधिक जिम्मेदारी उठाने का आग्रह किया है. मुकाबले में संजू सैमसन की 23 गेंदों पर खेली गई तूफानी 56 रनों की पारी के बावजूद भारतीय टीम वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 3/247 के विशाल स्कोर को हासिल करने में असफल रही. कीमो पॉल ने पांच विकेट झटके, जिससे भारत की पूरी टीम 223 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मैच जीतकर पांच मैचों की इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया. अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मुकाबले में होगा।

'चेजिंग में सबसे ज्यादा सुधार की जरूरत'

गावस्कर ने 'जियोस्टार' से बातचीत करते हुए कहा, 'इस भारतीय टीम को सबसे पहले जिस चीज में सुधार करना है, वह है रनों का पीछा करना. बल्लेबाजी इकाई को और अधिक जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं हो पाएगी.' उन्होंने यह भी महसूस किया कि भारतीय टीम बल्लेबाजी के अनुकूल उन परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने में चूक गई, खासकर जब ओस ने बल्लेबाजों के लिए काम आसान कर दिया था.'

गावस्कर की बात पर आंकड़े लगा रहे मुहर

गावस्कर की बात की पुष्टि डाटा भी कर रहा है. विंडीज के खिलाफ चौथे मैच तक भारत ने खेले आखिरी 20 टी20 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा किया. इसमें से उसे आधों में हार का मुंह देखना पड़ा. और यह बताने के लिए काफी है कि लक्ष्य का पीछा करना इस टीम का कमजोर पहलू है. 

प्रतिद्वंद्वी

तारीख लक्ष्य भारत का स्कोर मैच का परिणाम

बनाम वेस्टइंडीज 14 अक्टूबर 2026 248 223/8 20 ओवर में 24 रन से हार

बनाम वेस्टइंडीज 06 अक्टूबर 2026 172 175/2 18.1 ओवर में 8 विकेट से जीत

बनाम अफगानिस्तान 15 सितंबर 2026 134 138/3 16.2 ओवर में 7 विकेट से जीत

बनाम अफगानिस्तान 13 सितंबर 2026 118 120/3 15.1 ओवर में 7 विकेट से जीत

बनाम जिम्बाब्वे 23 जुलाई 2026 141 145/3 17.4 ओवर में 7 विकेट से जीत

बनाम इंग्लैंड 07 जुलाई 2026 202 76 ऑल आउट 14.2 ओवर में 125 रन से हार

बनाम आयरलैंड 28 जून 2026 155 154/8 20 ओवर में 1 रन से हार

बनाम आयरलैंड 26 जून 2026 183

साभार