गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं. नई नियुक्ति अमित मिश्रा की हुई है, जो इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल भी चुके हैं.
अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. हाल ही में दिल्ली ने सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. इसके बाद टीम ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया. अमित ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा सीजन दिल्ली के लिए ही खेले. उन्होंने इसी टीम के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब इसी टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं.
साभार